मंडी। जिले में 16 साल की लड़की (Girl) के छह महिने की गर्भवती (Pregnant) होने का पता चला है। उसकी मेडिकल जांच से इस बात का पता चला है। वहीं लड़की के पेट में पल रहे बच्चे के पिता की उम्र भी 18 वर्ष से कम है।

केस मंडी जिले के उपमंडल सुंदरनगर के पुलिस थाना धनोटू के तहत सामने आया है। दोनों ने ही बाकायदा विवाह किया। इसका पता चाइल्ड लाइन को लग गया। इसके बाद चाइल्ड लाइन ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज करवाई।

पुलिस ने केस दर्ज कर लड़के और लड़की को पकड़ा। पुलिस ने जब लड़की की मेडिकल जांच करवाई, जिससे उसके 6 माह के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। लड़की 16 और उससे शादी करने वाला लड़का अभी 18 साल का नहीं हुआ है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version