लाहौल। प्रदेश की दुर्गम घाटी लाहौल में उडऩे वाली दुर्लभ ऊनी गिलहरी (Squirrel) मिली है। इस जीव को करीब सात दशकों तक विलुप्त प्रजाति माना जाता रहा है। इस उड़ने वाले जीव की तस्वीरें कैमरों में कैद हुई हैं।

इस जीव की चहलकदमी लाहौल-स्पीति जिले की मयाड़ घाटी में कैमरों में रिकॉर्ड हुई है। दरअसल प्रदेश के वन विभाग के वन्य प्राणी विंग ने घाटी में बर्फानी तेंदुआ की संख्या पता लगाने के लिए ये कैमरे लगाए गए थे। इनमें उडऩे वाली गिलहरी (यूपेटॉरस सिनेरेउस) की तस्वीरें कैद हुई हैं।

गौर हो कि वन विभाग का वन्य प्राणी विंग वर्ष 2023 से लाहौल-स्पीति में बर्फानी तेंदुओं की संख्या का आकलन कर रहा है। इस अभियान में गत वर्ष 10 अक्तूबर से 4 दिसंबर के बीच की कैमरा रिकार्डिंग को देखने के दौरान उडऩे वाली ऊनी गिलहरी की तस्वीरें दिखीं।

वन्य जीव प्रेमियों और विभाग के लिए यह किसी अजूबे और उपलब्धि से कम नहीं है। अब इस प्रजाति के अस्तिव को बचाने और इसके संरक्षण में मदद मिल सकती है।

Leave A Reply

Exit mobile version