मनाली। पर्यटन नगरी में एक युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) कर छानबीन शुरू कर रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 11 मार्च को शिमला की युवती ने मनाली थाने में शिकायत दी थी।
उसने कहा था कि यहां के निजी होटल में आरोपी ने उसका रेप किया। इसके बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जयंती पूरम के पारस कुमार (42) को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता ने शिकायत पत्र में कहा है कि आरोपी ने उसका मनाली के एक होटल ले जाकर रेप किया। एएसपी संजीव चौहान ने कहा कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई।