कुल्लू। फर्जी प्रमाण पत्रों से नौकरी (Jobs) पाने वाले कर्मचारी को बर्खास्त (Terminate) कर दिया गया है। जलसाज पशु पालन विभाग में सेवाएं (Services) दे रहा था। उपनिदेशक पशु स्वास्थ्य एवं प्रजनन डाॅ. राजेंद्र पाल की शिकायत (complaint) के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है।

पुलिस को दी शिकायत में उपनिदेशक ने कहा है कि अशाेक कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी देऊली तहसील आनी की 29 सितंबर, 2022 को बतौर पशु औषधियोजक अनुबंध आधार पर नियुक्ति हुई थी। वह व्यक्ति पशु औषधालय वशांवल में सेवाएं दे रहा था। नियुक्ति के बाद उसके प्रमाण पत्र सत्यापन के लिए मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नोएडा (यूपी) को भेजे गए।

सत्यापन पर प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। जाली प्रमाण पत्र जमा करवाने के चलते अशोक कुमार की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। एसपी डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस इस केस में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Exit mobile version