कुल्लू। जिला कुल्लू के बंजार में एनएच (NH) पर सोझा के पास दर्दनाक सड़क हादसा (Accident) हुआ है। इसमें 4 पर्यटकों की मौत (Death) हो गई है। वहीं 19 घायल (Injured) हुए हैं। सभी घायल और मृतक अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटक बताए जा रहे हैं।
हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से गंभीर घायल कुल्लू अस्पताल रैफर कर दिए गए। घायलों का इलाज जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक एक ट्रैवलर सोझा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने केस (Case) दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसे में अभिनव मोदी (21) निवासी कुरुक्षेत्र (हरियाणा), करण (35) निवासी दिल्ली, कियान (5) निवासी दिल्ली, मोहित (30) निवासी नई दिल्ली, गिन्नी (3) निवासी नई दिल्ली, आदित्य नारायण (21) निवासी कटक (ओडिशा), चालक लियाकत हुसैन (37) निवासी राजौरी (जम्मू-कश्मीर), अंचल (25) निवासी करौली (राजस्थान), मधुप शर्मा (23) निवासी जयपुर (राजस्थान), आयुषी शर्मा (26) निवासी पुणे (महाराष्ट्र), रोहित मेहरा (25) निवासी कोटा (राजस्थान), फिजा (24) निवासी सीकर (राजस्थान), आर्य जैन (24) निवासी मलेरकोटला (पंजाब), निकिता (27) निवासी नई दिल्ली, हरदीप सिंह (24) निवासी लखनऊ (उत्तर प्रदेश), दीनू सैफी (26) निवासी अमरोहा (उत्तर प्रदेश), शशि (पता अज्ञात), अनुराग (21) निवासी जयपुर (राजस्थान) और अर्नव (24) (पता अज्ञात) घायल हुए हैं।
हादसे में मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। जिला प्रशासन ने हादसे पर दु:ख प्रकट कर घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

