कांगड़ा। पुलिस थाना कांगड़ा की टीम ने चिट्टा रखने के आरोप में दो युवक गिरफ्तार किए हैं। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि पुलिस की दो टीमें रूटीन चेकिंग पर थीं।

कांगड़ा में धरा पहला आरोपी

कांगड़ा बाइपास रोड पर शनिवार देर रात सेंट्रल यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास नाका लगाया गया था। उस दौरान एक ऑल्टो कार को चेकिंग के लिए रोका गया। उससे 7.3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान विक्रम प्रधान दाड़ी निवासी के रूप में हुई है।

दूसरा आरोपी धर्मशाला में पकड़ा

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे चिट्टा सकोह के किरण नाम के युवक से मिला था। वह धर्मशाला के एक निजी होटल में रहता था। डीएसपी ने एसएचओ कांगड़ा के साथ मिलकर एक टीम बनाई और किरण को धर्मशाला से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को रविवार को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। मजिस्ट्रेट ने उन्हें 19 तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

यह भी पढ़े: आसमानी बिजली ने बरपाया कहर, दादा-पोते की मौत

Exit mobile version