कांगड़ा। पूर्व मंत्री (Ex minister) स्वर्गीय चौधरी विद्यासागर की याद (Memory) में उनकी धर्मपत्नी (Wife) विमलेश चौधरी ने पुराना कांगड़ा के ऐतिहासिक मसीत खेल मैदान (Playground) में टियाला बनवाया है। इस टियाले की रविवार को विधिवत पूजा की गई।

इस दौरान स्थानीय लोग, महिलाएं-युवा और बच्चों के अतिरिक्त उनके परिवार के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह का उनके पुत्र वीरेंद्र चौधरी ने आभार जताया। उन्होंने श्रमदान के लिए भी लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने भविष्य में इसे आकर्षक बनाने की बात कही।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 3 की पार्षद पुष्पा चौधरी, मनोनीत परिषद अनिल कुमार, सूरज कमल भाटिया, शशि भूषण, विनोद चौधरी, एचडी चौधरी, सुभाष वासी, सतीश कुमार चौधरी, दविंदर, चौधरी, बालकृष्ण चौधरी, जीवन कोंडल एवं महिला मंडल की सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

Leave A Reply

Exit mobile version