नगरोटा बगवां। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ तहसील इकाई बड़ोह की कार्यकारिणी सोमवार को गठित की गई। इसमें कानूनगो सरजीवन कुमार को अध्यक्ष और पटवारी मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं पटवारी विकास कोटी को उपाध्यक्ष , संदीप कुमार को सचिव, संजीव कुमार को संयुक्त सचिव और चमन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा पटवारी अमन कुमार को उप कोषाध्यक्ष, आशीष कौंडल को प्रेस सचिव और रजनीश कुमार को तहसील प्रतिनिधि चुना गया। संजीव कुमार, रणवीर सिंह और मेहर चंद कानूनगो सलाहकार चुने गए। मोनिका कुमारी, ऊषा रानी, विजय कुमार, विनोद कुमार और इकवाल सिंह कार्यकारणी सदस्य चुने गए।