बैजनाथ। विधानसभा क्षेत्र के अलहिलाल मेें सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस संदर्भ में दो महिलाओं को गिरफ्तार (Arrest) किया गया है। ये दोनों आरोपी पंजाब की निवासी हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रविवार देर रात पुलिस ने बैजनाथ-पालमपुर NH पर आर्मी कैंट अलहीलाल में एक होटल में दबिश दी।
यहां सैक्स रैकेट चलाने के आरोप में 2 महिलाओं को पकड़ा। वहीं दो अन्य महिलाओं का रेस्क्यू किया गया है। बैजनाथ के डीएसपी अनिल शर्मा ने कहा कि पिछले कुछ समय से शिकायतें आ रही थीं कि इस होटल में जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा है। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।
प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि यह गिरोह संगठित अवैध काम कर रहा था। होटल से 2,22,080 रुपये नकदी भी बरामद की गई है। यह इस अवैध गतिविधि से कमाई गई है।