कांगड़ा। नगर परिषद मैदान कांगड़ा में चल रही रामलीला (Ramleela) की सातवीं रात भगवान राम (lordrama)-सुग्रीव की मित्रता (Friendship) और सुग्रीव बाली युद्ध के दृश्यों (Seens) का मंचन (Play) किया गया। बड़ी संख्या में लोग रामलीला देखने के लिए पहुंचे थे। राम का रोल संजीव कुमार, सीता का गोमजी, लक्ष्मण का अंकुश चौधरी, हनुमान का श्याम मेहरा और रावण का मनोज सेठी ने निभाया। कलाकारों ने अपने बेहतर अभिनय से खूब तालियां बंटोरीं।

वेद प्रकाश शर्मा रामायण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को किया सम्मानित

प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद व व्यापार मंडल के अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा रामलीला में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर रामायण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हमें रामलीला से प्रेरणा लेनी चाहिए कि हम प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलें और उन्हें अपने आप में स्थापित करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि रामलीला हमारी संस्कृति को जिंदा रखे हुए है। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा, राकेश मेहरा, संजय कोच, राम स्वरूप वर्मा, मुकेश मेहरा, मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सहित सभा के सदस्य व रामलीला के कलाकार मौजूद रहे।

रामायण प्रतियोगिता के 51 बंपर पुरस्कार दशहरे की रात को निकाले जाएंगे

रामलीला सभा के अध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा कि 11 अक्तूबर को सायं 3:30 बजे परिधान, एकल और ग्रुप डांस व रामलीला से संबंधित पात्रों के अभिनय की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। रामायण प्रतियोगिता के 51 बंपर पुरस्कार दशहरे की रात को निकाले जाएंगे।

Exit mobile version