कांगड़ा। सर्प दंश के बाद उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा लाई गई महिला की मंगलवार काे मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांता देवी (65) पत्नी प्रताप चंद गांव खोली काे सोमवार को सांप ने काट लिया था। उसके परिजन उसे उपचार के लिए टांडा ले आए। यहां पर उपचार के दाैरान उसकी माैत हाे गई।
थाना प्रभारी कांगड़ा संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। खाेली पंचायत के प्रधान केवल चाैधरी ने कांता देवी की माैत पर दुख व्यक्त किया।