कांगड़ा। करगिल वॉर (kargil War) के हीरो (Hero) नायक दीप चंद बुधवार दोपहर बाद महाराष्ट्र के नासिक से कांगड़ा पहुंचे। यहां उनका स्वागत हिमालयन सेवियर्स (Himalyan Saviour) के पदाधिकारियों ने किया। नायक दीप चंद करगिल वॉर में दोनों टांगें और एक हाथ गंवा चुके हैं।
इतना सब खोने के बावजूद वह सामाजिक कार्यों में भाग लेकर देश सेवा में जुटे रहते हैं। वह नासिक से कांगड़ा 23 मार्च हिमालयन सेवियर्स के रक्तदान (Blood donation) शिविर में भाग लेने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने शाम को मां बज्रेश्वरी के मंदिर में माथा टेका।
वह वीरवार को शहीदों के परिवारों से मिलने के लिए रवाना होंगे। वह सौरभ कालिया सहित अन्य शहीदों के परिवारों से मिलेंगे। वह 23 मार्च को नगर परिषद मैदान कांगड़ा होने वाले हिमालयन सेवियर्स के कार्यक्रम में वह विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। दीप चंद ने हिमालयन सेवियर्स के प्रयासों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था का यह पुनीत कार्य कई लोगों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाएगा।