गगल (कांगड़ा)। HPCA स्टेडियम धर्मशाला में ICC वर्ल्ड के भारत-न्यूजीलैंड के मैच को लेकर गगल एयरपोर्ट पर रविवार सुबह लेकर दोपहर तक वीवीआईपी मूवमेंट देखने को मिली। सबसे पहले सुबह सीएम के राजनीतिक सलाहकार सुनील कुमार बिट्टू और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर यहां पहुंचीं। यहां से वे धर्मशाला के लिए रवाना हुए। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू यहां पहुंचे। उनका कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। दोपहर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यहां पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, अन्य पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अंत में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला यहां पहुंचे। उनका कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार की अगुआई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

रविवार को यह रहा दिल्ली-धर्मशाला का किराया

स्पाइस जेट करीब ₹24 हजार
इंडिगो करीब ₹ 24 हजार
एलाइंस एयर करीब ₹ 27 हजार
स्पाइस जेट करीब ₹ 28 हजार

Exit mobile version