कांगड़ा। जिले के देहरा (Dehra) विधानसभा क्षेत्र का 20 साल का युवक (Youth) पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार (Arrest) किया है। युवक के मोबाइल से संदिग्ध जानकारियां मिली हैं। सुरक्षा एजेंसियों की कई दिनों से उस पर नजर थी। आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से गोपनीय जानकारी दुश्मन देश को दे रहा था। संदेह के चलते पुलिस इस युवक की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामला देशद्रोह से जुडा है। चूंकि युवक अपना ईमान बेचकर पाकिस्तान के लिए जासूसी का घिनौना काम कर रहा था।
युवक देहरा के सुखाहर से संबंध रखता है। इसका नाम अभिषेक है। बुधवार तड़के पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवक के घर पर करीब 4 बजे के छापा मारा।

एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में मिले तथ्य बेहद गंभीर हैं और मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। जांच में पता चला है कि युवक कॉलेज ड्रॉपआउट है, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी में संलिप्त पाया गया है।

Exit mobile version