53 मील (कांगड़ा)। प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में अव्यवस्था से मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। इस स्वास्थ्य संस्थान की इमरजेंसी के बाहर की लाइट्स करीब एक माह से खराब हैं। इससे शाम से यहां अंधेरा छा जाता है। मौसम खराब होने के दौरान भी यही स्थिति बन जाती है। इससे परेशानी की हालत में यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों की दिक्कत और बढ़ जाती है। इस मसले को लेकर जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के एमएस मोहन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो सुबह ही लाइट्स ठीक करवा दी जाएंगी।
Breaking News
- 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
- Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
- चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
- 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
- बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
- Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
- Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
- अब डॉ. जनकराज को Vigilence ने किया तलब
Saturday, August 29

