Close Menu
    What's Hot

    कूड़ा संयंत्र को ₹25 लाख की आधुनिक मशीनरी मिली

    April 20, 2026

    Texi चालक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    April 19, 2026

    5.71 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest

    April 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • कूड़ा संयंत्र को ₹25 लाख की आधुनिक मशीनरी मिली
    • Texi चालक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार
    • 5.71 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest
    • प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी
    • Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
    • धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
    • नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
    • नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, April 21
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»बीड़ बिलिंग के जंगल में लापता हुए युवक और युवती के शव मिले
    कांगड़ा

    बीड़ बिलिंग के जंगल में लापता हुए युवक और युवती के शव मिले

    परिजनों की उनके जिंदा होने की आस टूटी
    adminBy adminFebruary 6, 2024Updated:February 7, 2024153 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    बैजनाथ। बीड़ बिलिंग के जंगल में रविवार को लापता हुए युवक और युवती के शव मंगलवार दोपहर लगभग 1:00 बजे मिल गए। इसके साथ परिजनों की उनके जिंदा होने की आस टूट गई। बीड़ थाने के प्रभारी दलीप सकलानी ने कहा कि युवक अभिनंदन गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी शिवनगर पठानकोट (पंजाब) चौगान में रह रहा था। उसके लापता होने की रिपोर्ट कर्णवीर सिंह निवासी चौगान और दोस्तों ने पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। इसके मुताबिक अभिनंदन गुप्ता (30) अपनी गाड़ी में अपने पालतू को लेकर बिलिंग गया था। वह अपनी गाड़ी को बिलिंग घाटी के मोड नंबर 7 पर खड़ी कर गया था। यहां से वह पैदल बिलिंग तक गया था।

    सोमवार सुबह थाने में रिपोर्ट लिखवाई गई

    शाम तक घर न पहुंचने पर उसके मोबाइल पर लगातार संपर्क किया गया। मगर फोन बंद आ रहा था। इसके बाद सोमवार सुबह थाने में रिपोर्ट लिखवाई गई। इसके बाद बिलिंग और नीचे उतरने वाले रास्ते में पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने लापता युवक की तलाश की गई। मगर कोई सुराग नहीं मिला। लोगों के अनुसार युवक के साथ एक युवती थी। उसकी शिनाख्त प्रणिता बालासाहेब कुंभार निवासी पुणे (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। उन्होंने सोमवार देर रात इसकी सूचना माउंटेन पारा रेस्क्यू टीम को दी।

    युवक के चेहरे को जंगली जानवर ने नोच डाला था

    मंगलवार सुबह लगभग 8 बजे रेस्क्यू टीम, बीड़ पुलिस और स्थानीय लोगों ने बीड़ के आसपास के जंगलों को खंगाला। अंततः बीड़ घाटी के मोड नंबर 7 के ऊपरी जंगल में युवक और युवती का शव मिला। युवक के चेहरे को जंगली जानवर ने नोच डाला था।

    मौके पर युवक का पालतू कुत्ता मौजूद था

    मौके पर युवक का पालतू कुत्ता मौजूद था। वह जंगल में जोर-जोर से भौंक रहा था, जिससे रेस्क्यू टीम को उस जगह पहुंचने में मदद मिली। दोनों शवों को बैजनाथ अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया। पुलिस इस केस की छानबीन में जुटी है।

    रेस्क्यू टीम में ये रहे मौजूद

    रेस्क्यू टीम में माउंटेन पारा रेस्क्यू के मुख्य राहुल उनके साथ भगवान सिंह, संजय कुमार, राजेंद्र ठाकुर, नीलकमल, राकेश, श्रवण कुमार, संजय ठाकुर (लब्बु), सुरेंद्र(हैप्पी) जितेंद्र, अभय ठाकुर, मनोज कुमार, अजय ठाकुर, रोहित और हरदेव शामिल रहे। वहीं पुलिस टीम में एसएचओ दलीप, विनोद कुमार, रविंद्र बक्शी और रेखा कटोच शामिल रहीं।

    यह भी पढ़े: एयरपोर्ट विस्तारीकरण: सहौड़ा, सनौरां और रछियालु में हुई जन सुनवाई

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleएयरपोर्ट विस्तारीकरण: सहौड़ा, सनौरां और रछियालु में हुई जन सुनवाई
    Next Article लुथान में बनेगा प्रदेश का पहला सुख-आश्रय आदर्श ग्राम परिसर
    admin

    Related Posts

    कूड़ा संयंत्र को ₹25 लाख की आधुनिक मशीनरी मिली

    April 20, 2026

    Texi चालक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    April 19, 2026

    5.71 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest

    April 18, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,772

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,096
    Don't Miss
    कांगड़ा

    कूड़ा संयंत्र को ₹25 लाख की आधुनिक मशीनरी मिली

    By adminApril 20, 20261531 Min Read

    कांगड़ा के कूड़ा संयंत्र को ₹25 लाख की आधुनिक मशीनरी मिली है। HRTC के उपाध्यक्ष…

    Texi चालक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    April 19, 2026

    5.71 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest

    April 18, 2026

    प्रदेश मंत्रिमंडल ने 1500 पद (Posts) भरने को दी मंजूरी

    April 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    कूड़ा संयंत्र को ₹25 लाख की आधुनिक मशीनरी मिली

    April 20, 2026

    Texi चालक पर जानलेवा हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

    April 19, 2026

    5.71 ग्राम चिट्टे के साथ एक युवक Arrest

    April 18, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,772

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version