जिला पुलिस नूरपुर (Police) ने चिट्टा तस्करी मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार (Arrest) किया है। पुलिस ने भदरोया क्षेत्र में 41.40 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले (Case) में आगे की कार्रवाई की है। पुलिस ने नशे के नेटवर्क (Network) की बैकवर्ड लिंकेज की जांच करते हुए मामले से जुड़े एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनमोहन सिंह उर्फ बीरू (22) निवासी भदरोया के रूप में हुई है। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
गौरतलब है कि 15 मई को सीआईए टीम नूरपुर ने भदरोया स्थित एक घर में सिलाई मशीन के नीचे छिपाकर रखा 41.40 ग्राम चिट्टा बरामद की किया था। इस मामले में पुलिस ने मां-बेटे को गिरफ्तार किया था। थाना डमटाल में दर्ज एफआईआर नंबर 93/2026 की जांच के दौरान पुलिस ने मामले की कड़ियों को जोड़ते हुए उक्त आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नशे के नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए नूरपुर पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय इस संबंध जानकारी दी है।

