कांगड़ा। वर्क (Work) परमिट के बाद खंभे पर चढ़ा युवक (Youth) करंट लगने के बाद बुरी तरह झुलस गया है। यह दर्दनाक हादसा शाहपुर विधान सभा क्षेत्र के कल्याड़ा में स्कूल के पास हुआ है। युवक को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में भर्ती करवाया गया है।

फिलहाल उसके दोनों बाजुओं में न के बराबर मूवमेंट है। डॉक्टर युवक को पीजीआई चंडीगढ़ ले जाने की बात कह रहे हैं। 32 साल का युवक अजय कुमार पुत्र ईश्वर दास गांव लहेड डाकखाना अनसुई तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा ठेकेदार सुरेंद्र कुमार के पास काम करता था। वह हादसे वाले दिन जैसे ही वर्क परमिट मिलने के बाद खंभे पर चढ़ा, उसे करंट लग गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया। उसे शीघ्र टांडा ले जाया गया।

इस हादसे से गरीब परिवार पर टूटा दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ठेकेदार और बिजली बोर्ड के कर्मियों ने पीड़ित परिवार की कुछ मदद की है। मगर बिजली बोर्ड से अभी तक कुछ राहत नहीं मिल पाई है। वहीं पुलिस ने प्रारंभिक कार्रवाई इस मामले में की है, मगर युवक का बयान दर्ज नहीं कर पाई है। बिजली बोर्ड भी अपने स्तर पर करेगा जांच कि वर्क परमिट के बाद कैसे युवक को करंट लगा। बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद पीड़ित परिवार की मदद की जा सकती है।

Exit mobile version