कांगड़ा। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट कांगड़ा पुलिस ने बाइपास रोड के पास दो व्यक्तियों से विदेशी नशा पकडा़ था। पुलिस की टीम ने दो व्यक्तियों रॉकी मल्होत्रा और मुकेश कुमार निवासी खरड़ (पंजाब) के पास से मादक पदार्थ 12.35 ग्राम एलसीडी बरामद किया गया था। दोनों आरोपियों को बुधवार काे कांगड़ा न्यायालय में पेश किया गया।

न्यायालय ने इन दोनों आरोपियों को सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस संदर्भ में पुुलिस ने पदार्थ अधिनियम 1985 के तहत मामला दर्ज किया था। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने कहा कि पिछले दो युवकों से विदेशी नशे के 550 स्टैंप बरामद किए गए हैं, जिसकी बाजार में कीमत लाखाें में बताई जा रही है।

उन्हाेंने कहा कि यह मादक पदार्थ नाइजीरिया व इंग्लैंड में पाया जाता है। मामले के संबंध अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े हाेने की संभावना है। उन्हाेंने बताया कि पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रहे हैं और पकड़े गए आराेपियाें काे माननीय न्यायालय ने साेमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Exit mobile version