देहरा। उपमंडल के लोअर सुनहेत के फेरा के साथ लगते जंगल में शिकार के दौरान गोली लगने से युवक की मौत हो गई थी। मृतक विजय कुमार निवासी सलांगड़ी (सुहीं) के भाई विनोद कुमार ने उसके साथ गए प्रवीन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है।

क्या कहना है मृतक के भाई का

विनोद कुमार का कहना है कि आरोपी की उसके भाई से पुरानी रंजिश थी। करीब 6 माह पूर्व दोनों में झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते आरोपी शिकार के लिए मृतक को ले गया और मौका पाकर गोली मार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार शाम को देहरा कोर्ट में पेश किया। वहां से जज ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेजा है।

यह है मामला

विदित रहे है कि शनिवार देर शाम को उक्त युवक शिकार के लिए जंगल में गए थे। इस दौरान विजय की गोली लगने से मौत हुई थी। देर रात धर्मशाला से फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए थे।

बंदूक कब्जे में ले ली है

डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी बंदूक को कब्जे में ले लिया गया है।

यह भी पढ़े: युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, मार्ग पर शव रखकर किया चक्का जाम

Exit mobile version