राकेश सोनी। नादौन
थाना क्षेत्र नादौन के तहत दंगड़ी गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पंचायत उप प्रधान नसीब सिंह ने कहा कि सुरेश कुमार (47) निवासी गांव दंगड़ी अपने घर के आंगन में गिरा हुआ मिला। परिजनों ने देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी।
परिजनों की सूचना पर नसीब सिंह ने पुलिस को इसके बारे में बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।