हमीरपुर। एक नाबालिग लड़के (Boy) ने आई फोन (I Phone) खरीदने के लिए अपनी मां (Mother) के गहने चुरा लिए हैं। यह चौंकाने वाला मामला (Case) हमीरपुर जिले के नादौन विधानसभा क्षेत्र से सामने आया है।
पुलिस (Police) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर गहनों को बरामद कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार नादौन के एक गांव में रहने वाले इस नाबालिग को लंबे समय से आई फोन खरीदने का शौक था।
उसकी यह इच्छा घर वालों ने पूरी नहीं की तो उसने घर में रखे अपनी मां के गहने चुरा लिए। नाबालिग ने इन गहनों को एक फाइनांस कंपनी या गोल्ड लोन संस्थान में गिरवी रख दिया और उसके बदले करीब ₹ 3 लाख का लोन ले लिया।
घर से गहने गायब होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। मां को जब चोरी का आभास हुआ तो उसने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शक के आधार पर नाबालिग से पूछताछ की तो वारदात के बारे में पता चला। नादौन पुलिस ने उस संस्थान का पता लगाया, जहां आरोपी ने गहने गिरवी रखे गए थे।
इसके बाद पुलिस ने सोने के आभूषण बरामद कर लिए। फिलवक्त पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला किशोर न्याय अधिनियम के तहत संज्ञान में लिया जा सकता है।

