Close Menu
    What's Hot

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 15
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं के पंजीकरण की होगी पुख्ता व्यवस्था
    चंबा

    मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं के पंजीकरण की होगी पुख्ता व्यवस्था

    adminBy adminJuly 26, 20237 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    मणिमहेश यात्रा में श्रद्धालुओं के पंजीकरण की होगी पुख्ता व्यवस्था

    एएम नाथ। चंबा

    मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने को लेकर उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय के सभागार में एक बैठक हुई।

    अपूर्व देवगन ने सभी महत्वपूर्ण विभागों द्वारा की जाने वाली विभिन्न प्रबंध व्यवस्थाओं को तय सीमा के भीतर सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए।

    उपायुक्त ने यह भी कहा कि ज़िले में भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं के कारण सरकारी एवं निजी संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सभी संबंधित विभागों को तय सीमा के भीतर पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित बनानी होगी।

    बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि बेहतर आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के पंजीकरण की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जाएगी। श्रद्धालुओं को बीस रुपयों का पंजीकरण शुल्क देना होगा।

    चंबा से मणिमहेश डल झील तक उचित कानून एवं व्यवस्था सुनिश्चित बनाने के लिए सेक्टरों में बांटे जाने व भरमौर एवं चंबा में नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के निर्देश दिए गए।

    प्रभावी राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर विशेष टीमों के गठन और एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ की तैनाती का निर्णय भी लिया गया।

    बैठक में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा लगाए जाने वाले लंगरों पर विस्तृत समीक्षा के दौरान यह निर्णय भी लिया गया कि सड़क के किनारे किसी भी संस्था को अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। इसके साथ लंगर संस्था द्वारा प्रतिबंधित पोली पदार्थ इस्तेमाल न करने की अंडरटेकिंग देने के पश्चात संबंधित एसडीएम अनुमति प्रदान करेंगे।

    उपायुक्त ने विभिन्न विद्युत परियोजनाओं के बांध क्षेत्र और असुरक्षित स्थानों पर ध्वनि प्रसारण यंत्रों के माध्यम से जानकारी देने के साथ-साथ खतरे के चेतावनी चिन्ह स्थापित करने के भी निर्देश दिए।

    राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की-चंबा-भरमौर की स्थिति पर विस्तृत चर्चा के दौरान उपायुक्त ने धरवाला, लोथल , दुर्गेठी इत्यादि क्षेत्रों में आवश्यक मरम्मत कार्य और खड़ामुख से आगे चिन्हित स्थानों पर यात्रा से पहले क्रैश बैरियर लगाने के निर्देश दिए।

    भरमौर- हड़सर संपर्क सड़क पर प्रघांला नाला में भूस्खलन की प्रभावी रोकथाम के लिए आवश्यक कार्यों का निर्देश देते हुए उपायुक्त ने भरमौर-थला चौभिया-हड़सर संपर्क सड़क मार्ग को यात्रा से पहले हल्के वाहनों की आवाजाही शुरू करने के निर्देश भी लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिए।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से यात्रा के दौरान निर्धारित रूटों पर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित बनाने को भी कहा। विभाग को एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट तैनात करने के निर्देश दिए।

    क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी को यात्रा के दौरान बसों की उचित व्यवस्था करने को कहा गया।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने अगवत किया कि यात्रा के दौरान कानून एवं व्यवस्था के साथ ट्रैफिक की उचित व्यवस्था के लिए उपयुक्त संख्या में पुलिस एवं होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाएगी ।

    बैठक में कार्यवाही का संचालन एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने किया। एडीएम भरमौर नरेंद्र चौहान एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े।

    बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान, कमांडेंट होमगार्ड अरविंद चौधरी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रोबेशन अधिकारी इशांत जसवाल, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, सलूणी नवीन कुमार, जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कार्तिकेय शर्मा, परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास प्राधिकरण विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

    Featured himachal hindi news himachal news Manimahesh samachar himachal Top News चंबा समाचार हिमाचल हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleजयराम ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री को दी प्रदेश में हुए नुकसान की जानकारी
    Next Article मिंजर मेला चंबा की समृद्ध लोक कला और संस्कृति का परिचायक : अग्निहोत्री
    admin

    Related Posts

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    बिलासपुर

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    By ravinderOctober 14, 202611 Min Read

    बिलासपुर पुलिस ने 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले के पांच…

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version