Close Menu
    What's Hot

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
    • 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, August 30
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»छोटे माल वाहक वाहन से व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए 10 लाख का प्रावधान
    चंबा

    छोटे माल वाहक वाहन से व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए 10 लाख का प्रावधान

    adminBy adminAugust 30, 2023Updated:August 30, 20237 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    एएम नाथ। चंबा
    मुख्यमंत्री
    स्वावलंबन योजना के तहत विभाग को भौतिक लक्ष्य प्राप्त हो चुके हैं। इच्छुक पात्र युवा वर्ग इस योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि इस योजना के तहत लघु सेवा व व्यावसायिक उद्यमों की सूची के  अतिरिक्त अन्य विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों को शामिल किया गया है। उद्यम या स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक युवा वर्ग प्रदेश सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत एक करोड़ रुपयों तक की राशि की परियोजनाओं को स्वीकृति का प्रावधान है। उद्यम के लिए प्लॉट इत्यादि विकसित करने को लेकर 60 लाख रुपये की सीमा निर्धारित है।

    आवश्यक मशीनरी और उपकरणों के लिए 25 प्रतिशत निवेश अनुदान, जबकि अनुसूचित जाति एवं जनजाति  वर्ग से संबंधित पात्र लोगों के लिए 30 प्रतिशत तथा महिला उद्यमियों के लिए 35 प्रतिशत निवेश अनुदान का प्रावधान है। छोटे माल वाहक वाहन और फूड वैन के माध्यम से अपना व्यवसाय शुरू करने वाले लोगों के  लिए 10 लाख रुपये तक की राशि का भी प्रावधान है।

    अपूर्व देवगन ने बताया कि वित्तीय बैंक द्वारा 60 लाख के स्वीकृत ऋण मामलों पर आगामी तीन वर्षों तक पांच प्रतिशत की दर से  ऋण उपदान (लोन सब्सिडी) भी दिया जाता है। 
    इसी तरह प्रदेश सरकार द्वारा बैंक गारंटी  के रूप में सीजीटीएमएसई योजना के अंतर्गत प्रोसेसिंग फीस देने का प्रावधान भी रखा गया है। साथ में उन्होंने यह भी बताया कि उधम के लिए सरकारी भूमि की उपलब्धता पर राजस्व विभाग की अधिसूचना के उपरांत एक प्रतिशत की दर से भूमि  को पट्टे पर उपलब्ध करवाया जाता है।

    महाप्रबंधक ज़िला उद्योग केंद्र चंद्रभूषण ने बताया कि 18 से 45 वर्ष की आयु के हिमाचली युवा तथा महिला वर्ग के मामले में ऊपरी आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट के साथ उद्योग, सर्विस सेक्टर जो कि उद्यमी द्वारा स्वयं संचालित हो  या स्थापित करना चाहता है। इसके अतिरिक्त गतिविधियां जैसे परिरक्षित चारा ईकाइयों की स्थापना, उन्नत डेयरी विकास परियोजना (10 गाय-भैसों की एक ईकाई ), दूध और दुग्ध उत्पादों के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधाओं की स्थापना, फार्म स्टे एग्रो पर्यटन व फार्म पर्यटन, कृषि के लिए खुदरा दुकानों का निर्माण, कृषि उपकरणों व औजारों का निर्माण, सब्जी नर्सरी तैयार करना, उत्तक संवर्धन प्रयोगशाला, कृषि उत्पादों का भंडारण और परिवहन, इंटरनेट आफ थिंग्ज आधारित वर्टिकल फार्मिंग, पेट्रोल पंप, ईवी चार्जिंग स्टेशन, एंबुलेंस, रेशम प्रसंस्कण इकाई, रेशम रीलिंग ईकाईयां, आक्सीजन प्रायोजेनिक टैंकर सेवाएं, सर्वेयर यूनिट और ड्रिलिंग यूनिट शामिल की गई है।

    आवेदन उद्योग विभाग की वैबसाईट इमर्जिंग हिमाचल डॉट एचपी डॉट गॉव डॉट इन
    (http://emerginghimachal.hp.govt.in) पर  लॉगिन करके किया जा सकता है। आवेदन ऑनलाइन करते समय संबंधित दस्तावेज आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, हिमाचली  प्रमाण पत्र, परियोजना रिपोर्ट के सारांश और पार्टनरशिप फर्म जरूरत के अनुसार की  स्कैन कापी तथा भूमि के  दस्तावेज, मालवाहक वाहनों  के मामले  में स्वयं संचालित वैध चालक प्रमाण पत्र (driving License), जाति प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय दूरभाष  01899-222257 पर संपर्क किया जा सकता है।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News चंबा समाचार हिमाचल हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleपधरी जोत पर जम्मू-कश्मीर के कब्जे के मामले की जांच करेंगे एसडीएम
    Next Article मासूम बच्ची से दुष्कर्म मामले को लेकर शहर में निकाली विरोध रैली 
    admin

    Related Posts

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    By ravinderAugust 30, 202602 Mins Read

    चंबा की बरौर पंचायत में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर दो परिवारों में खूनी…

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version