एएम नाथ। चंबा
पौधरोपण
नई विधि मियावाकी से नरोला वन परिक्षेत्र चुवाड़ी में जामुन, आंवला, कचनार, आम, अर्जुन, शीशम, पानसरा व बांस, करीब दस हजार बीज रोपे गए।

वन मंडल अधिकारी डलहौजी  रजनीश महाजन ने कहा कि मियावाकी एक जापानी पौधरोपण विधि है। इसमें कम दूरी पर अधिक घनत्व के साथ पौधारोपण किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को अवशोषित कर स्थानीय जैव विविधता बनाए रखना है। इसके तहत डलहौजी वन मंडल ने चुवाड़ी वन परिक्षेत्र के  सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और गांवासियों के सहयोग से पहली बार बीज रोपित किए।

इस दौरान सहायक अरण्यपाल रवि गुलेरिया, वन परिक्षेत्र अधिकारी रवि कुमार समेत विभागीय कर्मचारी और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version