Close Menu
    What's Hot

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी
    • 705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार
    • Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत
    • चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    • 175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    • बेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    • Forest Economy की ₹22,600 करोड़ की क्षमता का होगा दोहन
    • Duty के दौरान कांगड़ा के वीर जवान का निधन
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, August 31
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»चंबा»विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश, अधिकारी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का करें वास्तविक आकलन
    चंबा

    विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश, अधिकारी प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का करें वास्तविक आकलन

    adminBy adminJuly 17, 2023Updated:July 17, 202322 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram


    एएम नाथ। चंबा
    भारी
    बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से ज़िले में विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों के नुकसान का  पूर्ण वास्तविक आकलन कर विभाग बार सूचना उपायुक्त को उपलब्ध करवाई जाए।


    विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने ये निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान, राहत एवं बहाली कार्यों की समीक्षा को लेकर उपायुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। 
    उन्होंने कहा कि चूंकि चंबा आकांक्षी ज़िला है। विकासात्मक गतिविधियों के लिहाज से संपूर्ण ज़िला में काफी परियोजनाएं प्रगति पर हैं। भारी प्राकृतिक आपदाओं के चलते विभिन्न सड़कों, विद्युत एवं जलापूर्ति योजनाओं सहित सरकारी और गैर सरकारी परिसंपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में सभी विभागीय अधिकारी योजनाओं एवं परिसंपत्तियों के नुकसान का पूर्ण  वास्तविक आकलन करें ताकि पुनः निर्माण कार्यों के लिए सरकार के समक्ष उचित धनराशि उपलब्ध करवाने के लिए मामला रखा जा सके।


    ग्रामीण स्तर पर प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को लेकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी खंड विकास अधिकारियों को मनरेगा के तहत ग्राम पंचायत द्वारा तैयार प्रस्ताव के आधार पर मरम्मत कार्यों को  शुरू करने के निर्देश दिए।
    साथ में उन्होंने यह भी कहा कि ज़िले में सितंबर माह तक अधिक बारिश होने की संभावनाओं के चलते  लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय उच्च मार्ग, विद्युत बोर्ड, जल शक्ति विभाग  के अधीक्षण अभियंता आवश्यक उपकरणों और सहायक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के लिए उपायुक्त के माध्यम से  मांग सूची  सरकार को प्रेषित करें।


    बैठक में शिक्षण संस्थानों को हुए नुकसान से संबंधित समीक्षा के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने  उपनिदेशक प्रारंभिक और उच्च शिक्षा को ये निर्देश भी दिए कि क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों का स्थानीय स्तर पर विकल्प तलाश कर कक्षाएं शुरू की जाएं।
    बैठक में कृषि एवं लोगों को प्रदान की जाने वाली तत्काल राहत से संबंधित मामलों पर चर्चा भी की गई। विधानसभा अध्यक्ष ने  संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए। बैठक में उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बारिश और बादल फटने की घटनाओं से  ज़िला में हुए नुकसान से संबंधित जानकारी को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रदान किया।
    उन्होंने बताया कि अधिकांश सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बहाल कर दिया गया है।


    उन्होंने यह भी बताया कि 24 जून से लेकर 16 जुलाई तक ज़िला में  विभिन्न विभागीय परिसंपत्तियों और योजनाओं पर लगभग 173 करोड़ रुपये की राशि का प्रारंभिक तौर पर  नुकसान  का आकलन किया गया है।
    इनमें  लोक निर्माण विभाग  43 करोड़, जल शक्ति विभाग 86 करोड़, विद्युत बोर्ड 24 करोड़ की राशि का नुकसान शामिल है।
    विधानसभा अध्यक्ष ने ज़िला में क्षतिग्रस्त विभिन्न विभागीय योजनाओं की पुनर बहाली के कार्यों में जिला प्रशासन की सराहना भी की। उन्होंने दूरदराज क्षेत्रों में पुनर बहाली कार्यों  को युद्ध स्तर पर पूरा करने के  निर्देश दिए। 
    साथ में उन्होंने आगामी अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला व उत्तर भारत की प्रसिद्ध श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान अधिकारियों को तत्पर रहने को भी कहा। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर और विभिन्न एसडीएम  ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े।


    सदस्य ज़िला परिषद एवं निदेशक  मंडल हिमाचल प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक ललित ठाकुर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ कपिल शर्मा, महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण  दिवाकर पठानिया, जलशक्ति राजेश मोंगरा, विद्युत राजीव ठाकुर, उप निदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह चाडक, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ज़िला ग्रामीण विकास अभिकरण विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के ज़िला अधिकारी इस अवसर पर मौजूद रहे।

    Featured Top News अधिकारी आकलन कुलदीप पठानिया चंबा निर्देश नुकसान बैठक भारी बारिश विधानसभा अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleमिंजर मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ऑडिशन लिए
    Next Article डीसी ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के सराय भवन का किया निरीक्षण
    admin

    Related Posts

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    चंबा

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    By ravinderAugust 30, 202602 Mins Read

    चंबा की बरौर पंचायत में जमीनी विवाद (Land Dispute) को लेकर दो परिवारों में खूनी…

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026

    चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Land Dispute : दो परिवारों में हुई लड़ाई, पांच जख्मी

    August 30, 2026

    705.96 ग्राम चरस व ₹14 हजार Cash के साथ दो युवक गिरफ्तार

    August 28, 2026

    Bus की चपेट में आई स्कूटी, युवक-युवती की मौत

    August 26, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version