ललित औजला। श्री नयना देवी
यहां
सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा (Accident) पेश आया है। यहां एक अनियंत्रित बस ने एक महिला (Women) को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत (Death) हो गई है। महिला परिजनों के साथ उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से माता के दर्शन के लिए आई थी।

महिला को चपेट में लेने के बाद अनियंत्रित बस पहाड़ी से टकराई। इसकी चपेट में अन्य वाहन भी आए हैं। उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में बसें यहां पहुंची थीं। डीएसपी (DSP) विक्रांत ने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच में कर है। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि बस में चालक नहीं था। बस पहाड़ी की ओर लुढ़की, जहां महिला खड़ी थी।

Comments are closed.

Exit mobile version