Close Menu
    What's Hot

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    October 3, 2026

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    • परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • युवक पर लिव-इन रिलेशन के बाद Marriage से इंकार का आरोप
    • Car से ₹ 15 लाख का सामान चुराने के मामले दो युवक गिरफ्तार
    • किन्नर कैलाश यात्रा : बर्फबारी में फंसे 16 श्रद्धालु, 10 Guide
    • मन्नत के बाद लौटी बच्चे की आंखों की रोशनी, Family का दावा
    • रिकाउंटिंग में 37 Vote से हारी भारती ठाकुर 44 से जीतीं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Sunday, October 4
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»बिलासपुर»175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest
    बिलासपुर

    175.5 ग्राम चिट्टा; ₹ 2 लाख कैश बरामद, 6 लोग Arrest

    अमृतसर से जुड़ी सप्लाई चेन का पुलिस ने किया भंडाफोड़
    ravinderBy ravinderAugust 22, 20262 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    बिलासपुर। जिला पुलिस ने 175.5 ग्राम चिट्टा और ₹ 2 लाख कैश बरामद कर 6 लोग गिरफ्तार (Arrest) किए है। पुलिस (Police) की स्पेशल डिटेक्शन टीम (SDT) ने अमृतसर से बिलासपुर तक सक्रिय चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। 21 अगस्त को धराड़सानी हार, झंडूता में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या HP01B1952 को जांच के लिए रोका। वाहन में सवार पांच लोगों के कब्जे से करीब 132 ग्राम चिट्टा और 2 लाख रुपये नकद बरामद किए गए।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रविन्द्र कुमार (36), निवासी बैरी दड़ोलां, तहसील झंडूता; रणजीत सिंह (55), उसके पुत्र विशाल सिंह (24) और आकाशदीप (23), निवासी मंडयाला, अमृतसर, पंजाब और आशुतोष चन्देल उर्फ अंकुश (37), निवासी बैहना जट्टां, झंडूता के रूप में हुई है।

    इस संबंध में थाना झंडूता में मामला (Case) दर्ज किया गया है।
    जांच में सामने आई सप्लाई चेन- पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि रणजीत सिंह और उसका पुत्र आकाशदीप अमृतसर से चिट्टा उपलब्ध कराने और सप्लाई नेटवर्क को संचालित करने में शामिल थे। वहीं विशाल सिंह चिट्टा अमृतसर से बिलासपुर लाकर स्थानीय पेडलर्स को उपलब्ध कराता था।

    जांच के अनुसार विशाल सिंह स्थानीय स्तर पर रविन्द्र कुमार, आशुतोष चन्देल उर्फ अंकुश और प्रवेश गुप्ता को चिट्टा बेचता था। इसके बाद ये लोग इसे आगे ग्राहकों तक पहुंचाते थे। पुलिस के अनुसार विशाल सिंह पिछले कुछ समय से आशुतोष चन्देल उर्फ अंकुश के बैहना जट्टां स्थित घर में रह रहा था।

    इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने आशुतोष चन्देल उर्फ अंकुश के घर पर दबिश दी, जहां से करीब 41 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। इसके अलावा प्रवेश गुप्ता के घुमारवीं स्थित घर पर भी रेड की गई, जहां से करीब 2.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस तरह अलग-अलग कार्रवाई में कुल करीब 175.5 ग्राम चिट्टा और 2 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं।

    पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सप्लाई नेटवर्क झंडूता, घुमारवीं और बिलासपुर तक सक्रिय था। जांच में सप्लायरों, स्थानीय पेडलर्स और आगे चिट्टा बेचने वालों की भूमिकाओं की पहचान की गई है।

    पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य सप्लायरों, पेडलर्स खरीदारों और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटा रही है। जांच के आधार पर आगे भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रविन्द्र कुमार के खिलाफ वर्ष 2015, 2018 और 2025 में हत्या, मारपीट आर्म्स एक्ट और NDPS एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज पाए गए हैं। प्रवेश गुप्ता के खिलाफ वर्ष 2013, 2021 और 2024 में विभिन्न मामले दर्ज बताए गए हैं।

    आशुतोष चन्देल उर्फ अंकुश के खिलाफ केज दर्ज है। वहीं आकाशदीप के खिलाफ अमृतसर में वर्ष 2023 और घुमारवीं में वर्ष 2026 में NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज पाए गए हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों की जांच कर रही है।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleबेटी ने किया टॉप तो Father रहे तीसरे स्थान पर
    Next Article चुराह के बेटे ने वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीता Gold
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    October 3, 2026

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,146

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    शिमला

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    By ravinderOctober 3, 202625 Mins Read

    शिमला। अगले छह माह में 4 हजार और शिक्षक (Teachers) नियुक्त होंगे। यह बात रामपुर…

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026

    युवक पर लिव-इन रिलेशन के बाद Marriage से इंकार का आरोप

    September 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त

    October 3, 2026

    CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की

    October 2, 2026

    परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    October 1, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,146
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version