Close Menu
    What's Hot

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी
    • धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी
    • नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death
    • नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने
    • सिक्योरिटी गार्ड-सुपरवाइजर के भरे जाएंगे 70 पद (Posts)
    • देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन Women का रेस्क्यू
    • बंजार Accident : 4 की मौत, 19 पर्यटक जख्मी
    • 71 ग्राम चरस के साथ 22 साल का युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, April 15
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»राजनीति»भाजपा को वोट और Kamlesh को शगुन देकर ससुराल विदा करें
    राजनीति

    भाजपा को वोट और Kamlesh को शगुन देकर ससुराल विदा करें

    भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह ने चुनावी सभा में किए सियासी वार
    adminBy adminJuly 5, 2024200 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    देहरा। मुख्यमंत्री सुक्खू (CMSukhu) व उनकी धर्मपत्नी कमलेश (Kamlesh) से किसी सर्टिफिकेट (Certificate) की आवश्यकता नहीं है। देहरा की जनता स्वयं जानती है कि उनका बेटा कितना लायक है, तभी दो बार पूर्व में अपना आशीर्वाद दिया है। अब तीसरी बार फिर भारी जनसमर्थन और आशीर्वाद देकर विधानसभा भेज रहे हैं। विवाह के बाद किसी भी महिला का पहला धर्म ससुराल के प्रति होता हैं, परंतु बहन कमलेश रीति-रीवाजों और मान्यताओं को भूल रही हैं।

    मुख्यमंत्री सुक्खू अति अवसरवादी

    भाजपा (BJP) प्रत्याशी होशियार सिंह ने चुनावी सभा को कहा कि मेरी योग्यता पर प्रश्नचिन्ह लगाने वालों पर उन्ही की पार्टी के 6 लोगों ने पार्टी व सरकार छोड़ कर प्रश्नचिन्ह लगा दिया था, जो कि किसी भी नेतृत्व के लिए अत्यंत शर्मनाक है। मुख्यमंत्री सुक्खू अति अवसरवादी हैं, जिन्हें सत्ता का इतना मोह हो गया है कि अपनी पत्नी को भी सहभागी बना लिया। यह तो यही बात हो गई कि “खुद मियां फ़जीहत दूसरे को नसीहत ” अपना घर संभलता नहीं, चले हैं दूसरों को संभालने। उन्होंने कहा आज एक बार चुनाव से पहले ये पति पत्नी नादौन में हुए कार्यों का ब्यौरा भी देहरा के साथ साझा करें, ताकि यहां कि जनता को भी भरोसा हो कि कांग्रेस सरकार ने विकास का एक पत्थर इन 18 महीनों में रखा है।

    कमलेश के क्लेश से नादौन की जनता दुखी ही रहेगी

    उन्होंने कहा की हमारे बजुर्ग ठीक कहा करते थे, जिस बेटी का मन ससुराल से ज्यादा मायके के लाभ-हानि में रहता है, वो मायके का तो कभी भला नहीं करा पाती, बल्कि ससुराल का भी सत्यानाश कर देती है। इसलिए यह तय है कि कमलेश के क्लेश से नादौन की जनता दुखी ही रहेगी। उन्होंने देहरा कि जनता से आह्वान किया कि इसलिए भाजपा के प्रत्याशी को वोट और कमलेश को शगुन का सिक्का देकर विदा करें, ताकि वो बार-बार अपना हक मांगने यहां न आ सके। आज देहरा में कांग्रेस के नेतृत्व को इन्होंने परिवारवाद की बलि चढ़ा दिया है। कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार झूठी गारंटीयों से प्रदेश को ठगा, अब लॉलीपॉप देकर देहरा की जनता को बेवकूफ बनाना चाहते हैं। मुख्यमंत्री का ऐसा कोई भाषण नहीं होता, जिसमें वह आर्थिक संकट की बात न करते हों, कोई भी कार्य करने से पहले केंद्र का मुंह न देखते हों, सहायता मिल जाने के बाद भी केंद्र को कोसते न हों।

    पैसा केंद्र से आना है तो भाजपा के विधायक के हाथों सरलता से आएगा

    देहरा की जनता जानती है कि जब पैसा केंद्र से आना है तो भाजपा की सरकार में भाजपा के विधायक के हाथों सरलता से आएगा। यदि मुख्यमंत्री सुक्खू के हाथों आने लगा तो आज तक जिस तरह की बंदरबांट हुई है, उसी प्रकार होगी। ऐसे में देहरा के हिस्से कुछ आना, न आना तय नहीं है। उन्होंने कहा इसमें भी कोई शक नहीं जिस व्यक्ति के पास आज तनख्वाह और पेंशन देने के लिए पैसा नहीं, वो आर्थिक संकट के नाम पर फिर जनता के बीच केंद्र का ही दोषारोपण करेगा। उन्होंने कहा कि देहरा की जनता सोच-समझ कर फैसला ले और विकास को चुने, विनाश को नहीं। जनता को आश्वासत करते हुए कहा की प्रदेश का खजाना खाली है।

    देहरा को पर्यटन हब और वाटर स्पोर्ट्स (जलक्रीड़ा) का केंद्र बनाएंगे

    देहरा के विकास के लिए पहले भी कार्य किया है। अब भी केंद्र से देहरा को पर्यटन हब और वाटर स्पोर्ट्स (जलक्रीड़ा) का केंद्र बनाने के लिए केंद्र से बड़ी योजनाओं को लाकर विश्व पटल पर देहरा का नाम स्थापित करूंगा। इस कार्य के हो जाने से जहां देहरा जहां पर्यटन मानचित्र पर दिखेगा, वहीं बेरोजगारों को नौकरी और व्यवसाय के सुनहरी अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा भाजपा जैसे दल के साथ जुड़ कर चुनाव लड़ना भाग्य का सूचक है और देहरा का भाग्य बदलने में कोई कोर कसर नहीं छोडूंगा। इसलिए दो नावों पर सवार कमलेश को भूल आप देहरा के बेटे का साथ दें।

    Featured samachar himachal Top News
    Previous ArticleCM बोले-अहंकार में होशियार की बुद्धि हुई भ्रष्ट
    Next Article भूमिहीन नहीं रहने देंगे किसी Pong Dam विस्थापित को
    admin

    Related Posts

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,095
    Don't Miss
    शिमला

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    By ravinderApril 13, 202611 Min Read

    शिमला। रोहड़ू पुलिस (Police) ने चंडीगढ़ (Chandigrah) से चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार (Arrest)…

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026

    नाबालिग लड़के ने I Phone के लिए चुराए मां के गहने

    April 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Chandigrah से पकड़ा चिट्टा तस्करी का मुख्य आरोपी

    April 13, 2026

    धर्मशाला की बेटी दिव्या ज्योति बनीं HAS अधिकारी

    April 11, 2026

    नाबालिग ने बैट से किशोर के सिर पर किया वार, हुई Death

    April 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,771

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version