Close Menu
    What's Hot

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत
    • 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
    • High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
    • #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
    • Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
    • छह लाख के जापानी फल लेकर भागे दो युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, November 26
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»आंतरिक चोट से पड़ा हिमाचल भाजपा में सियासी डेंट!
    कांगड़ा

    आंतरिक चोट से पड़ा हिमाचल भाजपा में सियासी डेंट!

    कहीं भगवा आंखों से छिटक तो नहीं रहा "काजल" ? एयरपोर्ट के मसले पर साथ न मिलने से नाराज या वजह कुछ और?
    adminBy adminDecember 25, 202334 Views2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    पवन काजल
    पवन काजल

    धर्मशाला

    ये सवाल धर्मशाला के तपोवन में हुए विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद उठे हैं। दरअसल यहां पांचों दिन विपक्ष के तेवर काफी कड़े रहे और गारंटियों को लेकर सरकार पर खूब सियासी वार हुए। पहले दिन भाजपा के विधायक गारंटियों का चोला पहन कर सदन की ओर बढ़े। वहीं दूसरे दिन सूखे गोबर की टोकरियां लेकर विधानसभा परिसर में आए और प्रदर्शन किया। तीसरे दिन विपक्ष के विधायक ग्वालों के वेश में दूध लेकर आए। उन्होंने सदन के बाहर दूध बेचा और खरीदा। चौथे दिन भाजपा के विधायक गारंटियों का चोला पहनकर एवं हाथों में डिग्रियां लेकर आए और सदन के बाहर डिग्रियां जलाईं।

    अंतिम दिन भाजपा के विधायक हाथों में सेब के डिब्बे लेकर आए। उन्होंने सदन में जाने पूर्व सांकेतिक तौर पर सेब बेचे। इसी तरह वॉकआउट के जरिए भी अपनी जोरदार मौजूदगी दर्ज करवाई। इस सबके बीच भगवा दल में एक चेहरा बहुत ही कम दिखा। वह कोई और नहीं, भाजपा के उपाध्यक्ष और कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पवन काजल थे। वह न तो किसी प्रदर्शन में शामिल हुए और न ही वॉकआउट के दौरान खुलकर सामने आए। यदि कहीं वह दिखे भी तो औपचारिकताभर के लिए। विधानसभा में उन्होंने पहले की भांति गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का विरोध किया, मगर वह इस बार भी गगल एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के मसले पर अकेले ही दिखे। पवन काजल के इस रुख को लेकर जितने मुंह, उतनी बातें हुईं। जहां कुछ लोग इस रुख को पवन काजल का भाजपा से मोहभंग होना बताते रहे, वहीं कुछ ने इसे गगल एयरपोर्ट के मसले पर साथ न मिलने पर नाराजगी से जोड़ दिया। कारण चाहे जो भी हो, पवन काजल का प्रदर्शनों और वॉकआउट से परहेज करना भगवा दल के लिए किसी सियासी डेंट से कम नहीं है, जो बाहरी नहीं, आंतरिक चोट से पड़ा है।

    यह भी पढ़े: दु:खद: खाई में गिरी कार; अढ़ाई साल के बच्चे की मौत, चार गंभीर घायल

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleदु:खद: खाई में गिरी कार; अढ़ाई साल के बच्चे की मौत, चार गंभीर घायल
    Next Article ललेहड़ में 13 साल की बच्ची ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
    admin

    Related Posts

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,102
    Don't Miss
    शिमला

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    By ravinderNovember 26, 2026131 Min Read

    शिमला के लक्कड़ बाजार में 45 साल के व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत…

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026

    Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.