Close Menu
    What's Hot

    Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र

    October 14, 2025

    बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    October 13, 2025

    जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें

    October 12, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र
    • बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास
    • जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें
    • लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं
    • राजीव बिंदल का भाई सोलन पुलिस ने किया Arrest
    • कांगड़ा में तंबाकू मुक्त युवा अभियान शुरू (Start)
    • बेटे ने लात मारकर मार डाली मां (Mother)!
    • प्राकृतिक खेती पर Dharmshala में कार्यशाला शुरू
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 14
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»2050 शिक्षण संस्थान बनेंगे मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस
    शिमला

    2050 शिक्षण संस्थान बनेंगे मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

    adminBy adminNovember 17, 20231 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। राज्य के 2050 शिक्षण संस्थान चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनेंगे। साल 2026-2027 तक प्रदेश की प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की 2050 पाठशालाओं को मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाने का लक्ष्य है। यह जानकारी सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दी। अगले शैक्षणिक सत्र से ये संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने में मील का पत्थर सिद्ध होंगे। उन्होंने 31 दिसंबर, 2023 तक इनकी सूची तैयार करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए व्यापक सुधार करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। सरकारी क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे। वहीं स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा। इसके लिए खंड, उपमंडल व जिला स्तर के अधिकारियों को शामिल किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को गेस्ट लेक्चरर योजना शुरू करने की संभावनाएं तलाशने के भी निर्देश दिए। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लेने और चयन के बाद उन्हें रिक्त पदों वाले स्कूलों में एक साल के लिए तैनात करने संबंधी प्रावधान भी किए जाएंगे। उन्होंने विभाग को इस योजना का विस्तृत प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
    सीएम ने विभाग को प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं के क्लस्टर बनाकर उनके संसाधनों का साझा उपयोग करने की रूपरेखा को जल्द अंतिम रूप देने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अन्य गतिविधियों के साथ-साथ एक शैक्षणिक सत्र में अनिवार्य 220 अध्यापन दिवस सुनिश्चित करने के लिए कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि शिक्षकों का प्रमुख दायित्व विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना है, उन्हें इसके लिए पर्याप्त समय मिलना चाहिए। पहली नियुक्ति पर अध्यापकों को अनिवार्य प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले स्कूलों और अध्यापकों को राज्य सरकार प्रोत्साहित करेगी। इसके तहत जिला स्तर पर 5 स्कूलों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ-साथ प्रमुख गैर सरकारी संस्थाओं का सहयोग लेने की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में लाए जा रहे सुधारों के तहत सरकारी शिक्षण संस्थानों में भी छह वर्ष की आयु में पहली कक्षा में दाखिला सुनिश्चित किया जाए। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों कोे आयु वर्ग के अनुसार जीवन उपयोगी कौशल (लाइफ स्किल) में पारंगत किया जाएगा।

    उन्होंने प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में खोले जा रहे राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गोहर, धर्मपुर व बंगाणा में निर्माणाधीन अटल आदर्श विद्यालय के निर्माण कार्य को वर्तमान राज्य सरकार पूरा करेगी। इनके लिए पर्याप्त धन उपलब्ध करवाया जाएगा। इन्हें अगले साल से संचालित किया जाएगा।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News शिमला समाचार हिमाचल हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleजंजैहली के मझाखल गांव में अग्निकांड; एक मकान जला, दो अन्य मकान आए चपेट में
    Next Article कैबिनेट बैठक आज, छह वर्ष की आयु में पहली में दाखिले पर हो सकता है फैसला
    admin

    Related Posts

    Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र

    October 14, 2025

    बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    October 13, 2025

    जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें

    October 12, 2025
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,094
    Don't Miss
    कांगड़ा

    Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र

    By ravinderOctober 14, 20251451 Min Read

    नगरोटा बगवां। सड़क हादसे (Accident) में गंभीर रूप से घायल नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र…

    बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    October 13, 2025

    जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें

    October 12, 2025

    लाइफ सपोर्ट Ambulance में होंगी 19 जीवन रक्षक सुविधाएं

    October 11, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Accident : नहीं रहे नगरोटा बगवां के व्यापारी महेंद्र

    October 14, 2025

    बच्ची से Rape के दोषी को 20 वर्ष का कठोर कारावास

    October 13, 2025

    जाइका Project में शामिल हुईं कांगड़ा की 2 और कूहलें

    October 12, 2025
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,601

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,769

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,144
    © 2025 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version