शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने बुधवार को धारकंडी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान जनसमस्याएं भी सुनीं। विधायक ने कहा कि धारकंडी क्षेत्र में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ करने के लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने धारकंडी के निहारकी, नोली, खड़ीबेहि, करेरी, रिड़कमार और दरिणी में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान लोगोें की उन्होंने सुनने के बाद कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय से कार्य कर रही है। समाज के हर वर्ग के हित को ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनमानस की समस्याओं का गंभीरता से हल करने और प्रदेश के नागरिको को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं को हल करवाने के लिए लोगों को बार-बार कार्यालर्यों के चक्कर न लगवाएं। उन्होंने कहा कि विधायक जनता के दरबार कार्यक्रम का आयोजन समस्याओं के त्वरित हल के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र का समान विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निहारकी से जनझराला तक सड़क जल्द बनेगी। उन्होंने कहा कि धारकंडी में बिजली की समस्या को दूर करने के लिए सब स्टेशन बनाया जा रहा है। बागबानी विभाग का कार्यालय खोला जाएगा और कुठारना नोली दरिणी मार्ग पर जल्द के लिए शीघ्र ही बस सुविधा मिलेगी।
इस दौरान धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, जिला परिषद सदस्य रितिका शर्मा, अक्षय कुमार, रवि कुमार उप प्रधान, सुरिंदर महाजन,मनोज कुमार पंचायत समिति, जय कर्ण, निक्कू राम, चनू राम पूर्व वार्ड सदस्य, मनोज कुमार,निर्मल सिंह पूर्व प्रधान, बरयाम सिंह, अर्जुन सिंह,अजय बबली प्रधान व नंद लाल उप प्रधान कनोल मौजूद रहे।