Close Menu
    What's Hot

    विधवा बहू के पुनर्विवाह की सूरत में सास-ससुर Pension के हकदार

    June 18, 2025

    नालागढ़ में व्यक्ति से Blackmail कर ₹50 लाख ऐंठे

    June 17, 2025

    ग्रामफु में Accident; 2 की मौत, 20 घायल

    June 16, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • विधवा बहू के पुनर्विवाह की सूरत में सास-ससुर Pension के हकदार
    • नालागढ़ में व्यक्ति से Blackmail कर ₹50 लाख ऐंठे
    • ग्रामफु में Accident; 2 की मौत, 20 घायल
    • Bike खाई में गिरी; एक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल
    • 100 ग्राम चिट्टे के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार (Arrest)
    • Storm: ऑटो पर गिरा पेड़, 8 महिलाएं घायल
    • Road accident: 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर घायल
    • BBA-BCA में प्रवेश के लिए पूर्व निर्धारित परीक्षा निरस्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Wednesday, June 18
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»R S Bali बोले, अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइट बनेगी बीड़ बिलिंग
    कांगड़ा

    R S Bali बोले, अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइट बनेगी बीड़ बिलिंग

    adminBy adminNovember 2, 2023251 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram
    R S Bali
    Bir Billing Paragliding

    आशुतोष। बैजनाथ

    बीड़ बिलिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर की साइट बनेगी। इसके लिए 50 लाख रुपये जारी किए गए हैं। यह जानकारी पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने क्रॉस कंट्री पैराग्लाइडिंग प्री-वर्ल्ड कप के समापन समारोह में दी। सीपीएस किशोरी लाल कार्यक्रम में विशेष रूप में मौजूद रहे। बीड़ पहुंचने पर आरएस बाली का भारतीय एवं तिब्बती संस्कृति और परंपरा अनुरूप स्वागत किया गया। वहीं बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोशिएशन के पैराग्लाइडरों से पुष्प वर्षा एवं एक्रोबेट शो का प्रदर्शन किया गया। आरएस बाली ने कहा कि खुशी की बात है कि इस प्रतियोगिता में 18 देशों के 93 पायलट भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसोशिएशन ने बहुत बेहतर और सुरक्षात्मक तरीके से सफल आयोजन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने समापन समारोह में आना था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से नहीं आ सके। उनके आदेश पर वे यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक बैजनाथ शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। 26 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आयोजित पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता में फ्रांस, अमेरिका, स्विट्जरलैंड, वियतनाम, भारत, फ़िनलैंड, इंग्लैंड, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, इटली, नॉर्वे, कज़ाकिस्तान, इज़राइल, पोलैंड, साउथ अफ्रीका, स्लोवेनिया, चेक रिपब्लिक और आयरलैंड के 93 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें भारतीय सेना के 13 प्रतिभागियों सहित 8 महिलाओं में 2 भारतीय महिलाएं शामिल रहीं।

    प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में पहले स्थान पर भारत के अश्वनी ठाकुर, दूसरे पर सुशांत ठाकुर और तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के नोह कैनेर रहे। सीनियर वर्ग में पहले स्थान पर अमेरिका के ओवेन शूमाकर और सुबीर सिद्धू दूसरे व तीसरे स्थान क्रिस्टोफर मूडी रहे। स्पोर्ट्स क्लास में स्विट्जरलैंड माइकल सेवरी पहले, नोहा किन्नर दूसरे और वीरा शिवरी तीसरे स्थान पर रहे। टीम वर्ग में नॉर्थ वेस्ट पैराग्लाइडिंग की टीम पहले, द फर्स्ट फ्रॉग की टीम दूसरे स्थान और आकाश एडवेंचर की टीम तीसरे स्थान पर रही। भारतीय वर्ग में पहला स्थान अश्वनी ठाकुर, दूसरा यश पॉल और तीसरे स्थान रंजीत सिंह को मिला। महिला वर्ग में पहला स्थान पर अमेरिका की जेनी ओनल, स्विट्जरलैंड की वीर शीवरी दूसरे और इसाबेल मैसेंजर तीसरे स्थान पर रहीं। ओवरऑल में अमेरिका के ऑस्टिन कॉक्स पहले, अमेरिका के ही ओवेन शू मेंकर दूसरे व फ्रांस की कॉटन लामी तीसरे स्थान पर रहीं। ओवरआल विजेता को डेढ़ लाख, दूसरे स्थान पर रहने वालों को एक लाख व तीसरे स्थान पर रहने वाले को 75 हजार राशि तथा ट्रॉफी दी गई। भारतीय श्रेणी एवं महिला वर्ग में विजेता को 70 हजार, उपविजेता को 50 हजार व तीसरे स्थान पर रहने वालों को 30 हजार एवं ट्रॉफी दी गई। कार्यक्रम में बीड़ पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा, भूमिका बाली, रति बाली, बीड़ के प्रधान सुरेश ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंदर जम्वाल, रविंद्र बिट्टू, जीवन ठाकुर, अजय शर्मा, सुरेश ठाकुर, पार्षद कृष्ण शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी विनय धीमान, सीएमओ कांगड़ा डॉ. सुशील शर्मा, एसडीएम डीसी ठाकुर, डीएसपी पूर्ण चंद, अमन सपहिया, राहुल धीमान, बीपीए के सदस्य और गणमान्य लोग व प्रतिभागी उपस्थित रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News कांगड़ा हिमाचल प्रदेश

    Related Posts

    विधवा बहू के पुनर्विवाह की सूरत में सास-ससुर Pension के हकदार

    June 18, 2025

    नालागढ़ में व्यक्ति से Blackmail कर ₹50 लाख ऐंठे

    June 17, 2025

    ग्रामफु में Accident; 2 की मौत, 20 घायल

    June 16, 2025
    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,582

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,755

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,141

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,088
    Don't Miss
    शिमला

    विधवा बहू के पुनर्विवाह की सूरत में सास-ससुर Pension के हकदार

    By ravinderJune 18, 20251262 Mins Read

    शिमला। प्रदेश हाईकोर्ट (Highcourt) ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। कोर्ट ने विधवा बहू के पुनर्विवाह…

    नालागढ़ में व्यक्ति से Blackmail कर ₹50 लाख ऐंठे

    June 17, 2025

    ग्रामफु में Accident; 2 की मौत, 20 घायल

    June 16, 2025

    Bike खाई में गिरी; एक सवार की मौत, दूसरा गंभीर घायल

    June 15, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    विधवा बहू के पुनर्विवाह की सूरत में सास-ससुर Pension के हकदार

    June 18, 2025

    नालागढ़ में व्यक्ति से Blackmail कर ₹50 लाख ऐंठे

    June 17, 2025

    ग्रामफु में Accident; 2 की मौत, 20 घायल

    June 16, 2025
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,582

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,755

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,141
    © 2025 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.