Close Menu
    What's Hot

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Thursday, October 15
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»राजस्व अधिनियम के विरोध में उतरे पटवारी-कानूनगो, CM सुक्खू को भेजा ज्ञापन
    कांगड़ा

    राजस्व अधिनियम के विरोध में उतरे पटवारी-कानूनगो, CM सुक्खू को भेजा ज्ञापन

    adminBy adminSeptember 28, 202310 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    कांगड़ा। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ तहसील इकाई कांगड़ा ने वीरवार को तहसीलदार मोहित रतन के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को ज्ञापन भेजा। इसमें कहा गया है कि महासंघ संशोधित राजस्व अधिनियम में राजस्व कार्यों को निपटाए जाने के लिए बनाई गई समय सीमा से वे सहमत नहीं है। लोगों को समय पर सुविधा मिले इसका महासंघ स्वागत करता है, मगर यह मात्र कानून बनाने से नहीं, धरातल पर जरूरी सुधार करने से संभव होगा।

    पटवारी, कानूनगो, नायब तहसीलदार व तहसीलदार स्तर तक के 25 से 70% पद खाली चल रहे हैं। वहीं पटवारी व कानूनगो को अपने राजस्व कार्य करने का तो समय ही नहीं मिल पाता है। हर रोज विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट, फोन से सूचनाएं तैयार करके भेजना, पीएम किसान सम्मान से जुड़े काम, स्वामित्व योजना, 1100 सीएम सकंल्प शिकायत विवरणी के निपटारे, राहत कार्य, फसल गिरदावरी, निर्वाचन कार्य के अलावा बीएलओ व सुपरवाइजर के काम, लोक निर्माण, वन, खनन, उद्योग आदि कई परियोजनाओं के मौके कार्य एवं संयुक्त निरीक्षण शामिल हैं।

    यही नहीं, इंतकाल दर्ज करना, उच्च अधिकारियों तथा माननीयों के भ्रमण में हाजिर होना, विभिन्न न्यायालयों में पेशियों व रिकॉर्ड पेश करने बारे हाजिर होना, राजस्व अभिलेख को अपडेट करना, कार्य कृषि गणना, लघु सिंचाई गणना, धारा 163 के तहत मिसल कब्जा नाजायज तैयार करना, जमाबंदी की नकलें सत्यापित करना भी उनके काम में शुमार है। जो रिकॉर्ड वर्ष 2000 से पहले का कम्प्यूट्रीकृत नहीं हुआ है, उसकी लिखित नकलें तैयार करना, मौके पर ततीमा तैयार करना, टीआरएस गिरदावरी करना, आरएमएस पोर्टल अपडेट करना, भूमि विक्रय हेतु दूरी प्रमाण पत्र, बीपीएल सर्वेक्षण कार्य, आरटीआई से संबंधित सूचना तैयार करना, 2/3 बिस्वा अलॉटमेंट, धारा 118 की रिपोर्ट तैयार करनी होती है। बैंकों के लोन संबंधित रपटें दर्ज करना, भूमि की कुर्की संबंधित रपटें दर्ज करना, प्रतिदिन एनजीडीआरएस, मेघ , मेघ चार्ज क्रिएशन, मन्दिर व मेला ड्यूटी, क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट, लैंड एक्युजेशन वर्क, पेंशन फार्म, मंदिर में चढ़ावा गणना, जनगणना कार्य, जल निकाय गणना, भू-हस्तांतरण संबंधित कार्य, वांरट वेदखली, रिकवरी, अटैकमैंट, व प्रतिदिन Whatsapp के माध्यम से मांगी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को तैयार करने में ही समय व्यतीत हो जाता है और माह के अंत में प्रोग्रेस निशानदेही व तकसीम की मांगी जाती है |

    …ऐसे में तय समय सीमा में कैसे होगा काम

    महासंघ ने कहा कि प्रदेश में पटवारी, कानूनगो को सप्ताह में तीन दिन कार्यालय में जरूरी तौर पर बैठने के अतिरिक्त फसल, घास व वर्षा के समय के बाद साल में 3-4 महीने ही फील्ड संबंधी कार्य करने को मिलते हैं। एक कानूनगो ज्यादा से ज्यादा पांच-सात निशानदेही के मामले एक माह में निपटा सकता है, जबकि उसके पास निशानदेही के प्रतिमाह 30 से 40 मामले आते हैं। ऐसी सूरत में सरकार द्वारा तय की गई समय सीमा में काम कैसे होगा, इस पर विचार किया जाए।

    …तो महासंघ आंदोलन करने को होगा विवश

    महासंघ आग्रह करता है कि पटवारी, कानूनगो को इस बिल से कोई आपत्ति नहीं है। सरकार पटवारी-कानूनगो एक माह में कौन-कौन से काम कितनी मात्रा में करेगा, इस बारे एक बिल लाने की कृपा करे। महासंघ चाहता है कि संशोधित बिल को लागू करने से पहले एक बार राज्य कार्यकारिणी के साथ बैठक करने की कृपा करे। महासंघ यह भी कहना चाहेगा कि यदि कार्यकारिणी के साथ चर्चा किए बिना इसको थोपने की कोशिश की गई तो महासंघ किसी भी प्रकार का आंदोलन करने पर विवश होगा।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News कांगड़ा समाचार हिमाचल हिमाचल प्रदेश
    Previous Articleपोषण प्रदर्शनी में परोसे पारंपरिक ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार व्यंजन, लाभ भी बताए
    Next Article कंक्रीट मिक्सचर चोरी मामले के आरोपी युवक पुलिस रिमांड पर
    admin

    Related Posts

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    बिलासपुर

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    By ravinderOctober 14, 202611 Min Read

    बिलासपुर पुलिस ने 46.39 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के अमृतसर (Amritsar) जिले के पांच…

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    46.39 ग्राम चिट्टे के साथ Amritsar के 5 युवक गिरफ्तार

    October 14, 2026

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version