53 मील (कांगड़ा)। प्रदेश के बड़े स्वास्थ्य संस्थानों में शुमार डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में अव्यवस्था से मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। इस स्वास्थ्य संस्थान की इमरजेंसी के बाहर की लाइट्स करीब एक माह से खराब हैं। इससे शाम से यहां अंधेरा छा जाता है। मौसम खराब होने के दौरान भी यही स्थिति बन जाती है। इससे परेशानी की हालत में यहां आने वाले मरीजों और तीमारदारों की दिक्कत और बढ़ जाती है। इस मसले को लेकर जब डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा के एमएस मोहन सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मामला उनके ध्यान में नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा है तो सुबह ही लाइट्स ठीक करवा दी जाएंगी।
Breaking News
- टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest
- IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत
- 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
- 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
- High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
- #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
- Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
Sunday, November 29

