शाहपुर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने शनिवार को भोई सड़क तथा पशु चिकित्सालय रजोल का शिलान्यास
किया। शाहपुर हलके की बंडी और अनसूई पंचायतों के मध्य गज खड्ड के किनारे बसे भोई गांव के लोग लंबे समय से इस सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे।

केवल सिंह पठानिया ने इस गांव के लिए एंबुलेंस रोड का शिलान्यास किया, जिस पर 45 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस दौरान पठानिया ने कहा कि बंडी-कल्याड़ा ओबीसी बहुल क्षेत्र है। यहां शीघ्र ही एक ओबीसी भवन बनवाकर कोचिंग क्लासिज भी शुरू की जाएंगी, ताकि यहां के बच्चों को निशुल्क कोचिंग सुविधा मिल सके।

पठानिया ने जनता की मांग पर हैंडपंप लगाने सहित कई अन्य घोषणाएं भी की। केवल सिंह पठानिया ने रजोल पंचायत में लगभग आठ लाख से बनने वाले पुश चिकित्सालय के प्रथम तल का शिलान्यास किया। पठानिया ने कहा कि वह शाहपुर के हर गांव के सर्वांगीण विकास के लिए दृढसंकल्प हैं। हर जगह विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि
मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से रजोल में बाढ़ को रोकने के लिए भी एक करोड़ 65 लाख से धन स्वीकृत हुई है। रजोल की स्थानीय जनता के लिए हर संभव सुविधा देने के लिए कांग्रेस सरकार वचनबद्ध है।

केवल पठानिया ने कहा कि क्षेत्र मे बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए सिविल हॉस्पिटल शाहपुर के भवन निर्माण के लिए एक करोड़ 85 लाख रुपये व्यय किए जा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेता व कल्याड़ा पंचायत के पूर्व प्रधान बलबीर चौधरी ने सड़क के शिलान्यास पर विधायक का आभार जताया। बलबीर ने कहा कि यहां की जनता वर्षों तक पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी से सड़क निर्माण की गुहार लगाती रही, मगर वह हमेशा इस क्षेत्र से भेदभाव करती रहीं।
इस अवसर पर एसडीएम, तहसीलदार, एसडीओ पीडब्ल्यूडी व जलशक्ति सहित प्रधान अश्वनी कुमार, उप प्रधान सुशील कुमार, रिटायर कानूनगो देश राज, पवन कुमार, रेखा शर्मा, रक्षा देवी पूर्व प्रधान, काका चौधरी, रजिंदर कुमार पूर्व प्रधान, नवनीत शर्मा पूर्व उप प्रधान, कांग्रेस नेता राजिंद्र वालिया, प्रधान सपना देवी, पूर्व उप प्रधान सुदर्शन कटोच, डॉक्टर यशपाल शर्मा, अश्वनी चौधरी व राजिंद्र बलिया मौजूद रहे।