राकेश सोनी। नादौन
अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष केएम लाल के नेतृत्व में नई दिल्ली स्थित हिमाचल सदन में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिला। संस्था ने 21,000 रुपये आपदा राहत कोष के लिए भेंट किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बूंद-बूंद से ही घड़ा भरता है।
उन्होंने संस्था का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधिमंडल में राकेश शर्मा, शीश राम पाल, गोपाल शर्मा और राजिंदर ठाकुर भी शामिल हुए।
इसी दौरान हिमाचल कल्याण सभा दिल्ली के प्रधान राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केएम लाल व सुरजीत सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष बक्शी राम, गोपाल दास शर्मा, डॉ. पवन कौडल एवं राजिंदर ठाकुर और शीश राम पाल ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में 21,000 रुपये का चैक अलग से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया।