सोलन पुलिस (Police) की SIU टीम ने धर्मपुर में एक टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद कर युवक (Youth) को गिरफ्तार (Arrest) किया है। SIU सोलन की टीम (Team) को गुप्त सूचना मिली थी।
इसके आधार पर धर्मपुर क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी को चेक किया गया। टैक्सी में सवार युवक के कब्जे से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संचित ठाकुर (30) निवासी गांव गलानग, तहसील व जिला सोलन के रूप में हुई है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी ने टैक्सी को सोलन से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से सोलन आने-जाने के लिए किराये पर लिया था। पुलिस थाना धर्मपुर में मामला दर्ज कर आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।

