शिमला के लक्कड़ बाजार में 45 साल के व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत (Death) हो गई है। हादसा (Accident) बुधवार रात को हुआ है। मृतक की शिनाख्त धार कुफर (डाकखाना रोड़ी) निवासी ईश्वर दास पुत्र गणेश दत्त के रूप में हुई है।
हादसा उस समय हुआ, जब वह IGMC में उपचाराधीन अपनी पत्नी के लिए दवाई लेने लक्कड़ बाजार गए थे। इसी दौरान लक्कड़ बाजार में रात के अंधेरे में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में गंभीर चोटें (Injury) लगने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और श*व को खाई से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को करवाया गया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

