नूरपुर पुलिस ने पंजाब के दो युवकों (Youths) को 11.57 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार (Arrest) किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 नवंबर को सीआईए नूरपुर की पुलिस (Police) टीम क्षेत्र में गश्त एवं नाकेबंदी के दौरान मौजूद थी।
इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक नागाबाड़ी टोल प्लाजा के पास एनएच-154 पर चिट्टा लेकर खड़े हैं और क्षेत्र में नशे की खेप की सप्लाई करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों की नियमानुसार तलाशी ली।
तलाशी के दौरान आरोपी रमन कुमार द्वारा पीठ पर उठाए गए ग्रे एवं काले रंग के पिट्ठू बैग में एक पारदर्शी पॉलीथीन के लिफाफे में रखा 11.57 चिट्टा बरामद हुआ। बरामद मादक पदार्थ का मौके पर ड्रग डिटेक्शन किट से प्रारंभिक परीक्षण किया गया, जिसमें चिट्टा होने के सकारात्मक संकेत पाए गए।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रमन कुमार (35) निवासी MC-162, SSK फैक्ट्री के नजदीक जग्गू शाह दा डेरा कपूरथला (पंजाब) और दलेन्द्र कुमार (22) निवासी गांव एवं डाकघर जसूर तहसील नूरपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। बरामद चिट्टा एवं अन्य संबंधित सामान को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया है। इस संबंध में पुलिस थाना नूरपुर में केस (Case) दर्ज किया गया है।

