सोलन। जिला में नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई में 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest) किए गए हैं। जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) टीम (Team) ने गुप्त सूचना के आधार पर सोलन-सुबाथू रोड पर स्थित एक मकान में दबिश दी।
जानकारी के अनुसार SIU टीम को सूचना मिली थी कि सोलन-सुबाथू रोड पर स्थित एक मकान के कमरे में कुछ युवक रह रहे हैं, जिनके पास चिट्टा होने की आशंका है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली। इस दौरान वहां रह रहे चार युवकों के कब्जे से कुल 6.19 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करण (19) निवासी डूंगा मोड़ सुबाथू रोड सोलन, अमन परिहार (25) निवासी गांव जाबल जमरोट, डाकघर कोटी जिला सोलन, अंशुल गुरंग (27) निवासी गांव लाडेरा डाकघर बकलोह तहसील भटियात जिला चंबा और विशाल (21) निवासी उदय विहार कॉलोनी डाकघर सपरून सोलन के रूप में हुई है।
पुलिस (Police) ने चारों युवकों को गिरफ्तार कर बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया है। मामले (Case) में पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।

