चंबा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ने परेल क्षेत्र में दो युवकों (Youth) से 7.14 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस (Police) ने दोनों युवकों को गिरफ्तार (Arrest) किया है।
पुलिस के अनुसार SIU की टीम नियमित गश्त पर थी। इस दौरान परेल में कैंटर (HP-72B-4637) को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दोनों युवकों के कब्जे से चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित कुमार (29) निवासी चनेड चंबा और सुरेंद्र (36) निवासी सुल्तानपुर चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना सदर चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चिट्टे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इसके साथ ही नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक चंबा विजय कुमार सकलानी ने कहा है कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीले पदार्थ की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए भी जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशे के संबंध में जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

