Close Menu
    What's Hot

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest
    • IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत
    • 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
    • High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
    • #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
    • Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, November 27
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»किन्नौर»10वीं की फर्जी मार्क्सशीट से बना पोस्टमास्टर, अब CBI के शिकंजे में
    किन्नौर

    10वीं की फर्जी मार्क्सशीट से बना पोस्टमास्टर, अब CBI के शिकंजे में

    केंद्रीय जांच एजेंसी ने दर्ज की एफआईआर
    ravinderBy ravinderJuly 5, 20261 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    किन्नौर। 10वीं की फर्जी मार्क्सशीट से पोस्टमास्टर (Post Master) बना शख्स अब CBI के शिकंजे में है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज की है। किन्नौर के नामगिया शाखा डाकघर में फर्जी 10वीं की मार्क्सशीट के आधार पर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है।

    सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने एक व्यक्ति, कई अज्ञात सरकारी कर्मचारियों व निजी व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जांच में पता चला कि प्रस्तुत किया गया प्रमाणपत्र (Certificate) तमिलनाडु बोर्ड के रिकॉर्ड (Record) में मौजूद ही नहीं था। एजेंसी अब फर्जी दस्तावेजों के जरिए सरकारी नौकरियां दिलाने वाले संभावित रैकेट की जांच कर रही है।

    CBI की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने फर्जी शैक्षणिक प्रमाणपत्रों के आधार पर डाक विभाग में नौकरी हासिल करने से जुड़े मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें एक व्यक्ति सहित कई अज्ञात सरकारी कर्मचारियों और निजी व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है। प्रदेश में साल 2021 से ऐसे फर्जी प्रमाणपत्रों पर नौकरी के मामले सामने आ रहे हैं।

    रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक जोगिंदर सिंह चौधरी ने सीबीआई को शिकायत भेजी थी। जांच सीबीआई के निरीक्षक रविंद्र कुमार को सौंपी गई। सीबीआई अब फर्जी प्रमाणपत्रों, संभावित रैकेट और इसमें शामिल अज्ञात सरकारी कर्मचारियों की भूमिका की जांच करेगी। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। एफआईआर के अनुसार बिहार के सीतामढ़ी जिले के सुरसंड निवासी सुजीत कुमार ने ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में 10वीं की फर्जी मार्क्सशीट प्रस्तुत की।

    उसने तमिलनाडु राज्य स्कूल परीक्षा बोर्ड द्वारा 10 जून, 2017 को जारी दर्शाया गया प्रमाणपत्र संलग्न किया था। इसी कथित फर्जी सर्टिफिकेट के आधार पर उसे 14 अगस्त, 2021 को किन्नौर स्थित नामगिया शाखा डाकघर में शाखा डाकपाल नियुक्त किया गया।
    डाक विभाग ने सुजीत के प्रमाणपत्र का सत्यापन तमिलनाडु के सरकारी परीक्षा निदेशालय चेन्नई से कराया। तमिलनाडु के राज्य स्कूल परीक्षा बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कार्मिक) ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि यह प्रमाणपत्र उनके रिकॉर्ड में नहीं है।

    विभाग ने इसे कभी जारी नहीं किया था। इससे पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। सुजीत 14 अगस्त, 2021 से 19 मई, 2022 तक इस पद पर कार्यरत रहा। इस अवधि में उसने सरकारी खजाने से ₹1,31,038 वेतन और भत्तों के रूप में प्राप्त किए। फर्जीवाड़े का खुलासा होने के बाद डाक विभाग ने 19 मई, 2022 को ज्ञापन जारी कर उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी गईं।

    दर्ज एफआईआर में सुजीत के साथ कई अज्ञात सरकारी कर्मचारी और निजी व्यक्ति भी सह आरोपी हैं। शुरुआती जांच में एजेंसी को एक संगठित सिंडिकेट या रैकेट का संदेह है। यह रैकेट पैसों के बदले जाली दस्तावेज से सरकारी नौकरियां दिलाता है। सीबीआई के पुलिस अधीक्षक राजेश चहल के अनुसार जांच जारी है। जांच के दौरान फर्जीवाड़े में शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी सामने लाई जाएगी।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleBPL परिवारों के चयन के लिए संशोधित दिशा-निर्देश जारी
    Next Article ₹ 3500 में 30 मिनट में मंडी से पहुंच सकेंगे Chandigarh
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,102
    Don't Miss
    सोलन

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    By ravinderNovember 27, 202691 Min Read

    सोलन पुलिस (Police) की SIU टीम ने धर्मपुर में एक टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा…

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.