कांगड़ा। जिले के ज्वाली थाना के तहत पंचायत धेवा में आशा वर्कर (Worker) उसकी बेटी (Daughter) की संदिग्ध हालात में मौत (Death) हो गई। वहीं बेटा (Son) अस्पताल में भर्ती है।
मृतकों की शिनाख्त शकुंतला देवी (40) पत्नी बुद्धि सिंह निवासी धेवा और बेटी प्रिया (12) पुत्री बुद्धि सिंह के रूप में हुई है।
शकुंतला देवी आशा वर्कर थी और उसकी बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों के अनुसार वीरवार रात को पूरा परिवार खाना खाकर सो गया था। सुबह बुद्धि सिंह ने पत्नी और बेटी को जगाने की कोशिश की तो दोनों मृत मिलीं।
बेटे लेख राज गुगलू (14) को उल्टियां आ रही थीं। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ज्वाली ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। सूचना मिलते ही एसपी (SP) नूरपुर इलमा अफरोज, डीएसपी (DSP) जवाली वीरी सिंह सहित पुलिस और पंचायत प्रधान रविंद्र सिंह मौके पर पहुंचे।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बुद्धि सिंह के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौत के असली कारण का पता पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा।

