Close Menu
    What's Hot

    कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR

    May 18, 2026

    City हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी की शुरू

    May 17, 2026

    Car में खाना खा रहे थे दो युवक; पहाड़ी से गिरा पत्थर, दोनों घायल

    May 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR
    • City हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी की शुरू
    • Car में खाना खा रहे थे दो युवक; पहाड़ी से गिरा पत्थर, दोनों घायल
    • महिला और युवक से Sunni में 18 ग्राम चिट्टा बरामद
    • नानी के ₹ 22 लाख के गहने लेकर हुई फरार
    • पहली से शुरू होगा एंटी चिट्टा Mission का दूसरा चरण
    • 9 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक Arrest
    • सिर पर पत्थर से वार कर युवक का Murder, ढांक से गिराया शव
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Monday, May 18
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»सोलन»कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR
    सोलन

    कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR

    सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटाया गया
    ravinderBy ravinderMay 18, 20260 Views3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    सोलन। जिले के कुनिहार विकास खंड में दो बैलेट पेपर गायब पाए गए हैं। इस संदर्भ में 8 कर्मचारियों पर FIR दर्ज की गई है। इस माह के आखिर में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य के बीच दो बैलेट पेपर गायब होने से प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने बैलेट पेपर लेखन कार्य में तैनात आठ कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस थाना कुनिहार में मामला (Case) दर्ज करवा दिया है। इनमें संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी भी शामिल हैं। साथ ही उक्त सभी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया है।

    जानकारी के अनुसार पंचायत खनलग के वार्ड-4 के लिए जारी दो बैलेट पेपर जांच के दौरान गायब पाए गए। खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी पंचायत कुनिहार तन्मय कंवर की ओर से पुलिस को भेजी शिकायत में बताया गया है कि उक्त पंचायत के लिए बैलेट पेपर क्रम संख्या 5265516 से 5265670 तक जारी किए गए थे। जांच के दौरान इनमें से क्रम संख्या 5265669 और 5265670 के दो मतपत्र नहीं मिले।

    बताया जा रहा है कि 16 मई से विकास खंड मुख्यालय कुनिहार में बैलेट पेपर लेखन कार्य किया गया था। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारियों (ARO) और कर्मचारियों को बैलेट पेपर वितरण और लेखन कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्रशासन के अनुसार बैलेट पेपर आवंटन टीम ने संबंधित एआरओ को जारी किए गए बैलेट पेपरों की जांच के दौरान दो मतपत्र कम पाए। मामले की सूचना तुरंत उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने का निर्णय लिया।

    मामले के सामने आते ही चुनाव प्रक्रिया से जुड़े आठ कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से चुनाव ड्यूटी से हटा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एफआईआर की प्रति प्राप्त होने के बाद सभी कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी आदेश रद कर दिए गए हैं। उन्हें उनके मूल विभागों में वापस भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

    वहीं ग्राम पंचायत खनलग के लिए नए एआरओ की नियुक्ति भी कर दी गई है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। बैलेट पेपर गायब होना अत्यंत गंभीर मामला है। मामले से जुड़े सभी दस्तावेज और रिकॉर्ड पुलिस को सौंपे जा रहे हैं। बैलेट पेपर गायब होने की शिकायत पर पुलिस थाना (Police Station) कुनिहार में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleCity हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी की शुरू
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    City हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी की शुरू

    May 17, 2026

    Car में खाना खा रहे थे दो युवक; पहाड़ी से गिरा पत्थर, दोनों घायल

    May 15, 2026

    महिला और युवक से Sunni में 18 ग्राम चिट्टा बरामद

    May 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    सोलन

    कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR

    By ravinderMay 18, 202603 Mins Read

    सोलन। जिले के कुनिहार विकास खंड में दो बैलेट पेपर गायब पाए गए हैं। इस…

    City हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी की शुरू

    May 17, 2026

    Car में खाना खा रहे थे दो युवक; पहाड़ी से गिरा पत्थर, दोनों घायल

    May 15, 2026

    महिला और युवक से Sunni में 18 ग्राम चिट्टा बरामद

    May 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    कुनिहार में दो बैलेट पेपर गायब, 8 कर्मचारियों पर FIR

    May 18, 2026

    City हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ ने सेवाएं देनी की शुरू

    May 17, 2026

    Car में खाना खा रहे थे दो युवक; पहाड़ी से गिरा पत्थर, दोनों घायल

    May 15, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version