Close Menu
    What's Hot

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest
    • IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत
    • 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
    • High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
    • #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
    • Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, November 28
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»शिमला»शहरी दुकानदारों को मिलेगा CM लघु कल्याण योजना का लाभ
    शिमला

    शहरी दुकानदारों को मिलेगा CM लघु कल्याण योजना का लाभ

    छोटे दुकानदारों को वन टाइम सेटलमेंट के तहत ₹ एक लाख तक की मदद देंगे
    ravinderBy ravinderDecember 21, 20254 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    शिमला। राज्य सरकार (Hpgovt) ने शहरी क्षेत्रों में छोटे स्तर पर कारोबार करने वाले दुकानदारों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री (CM) लघु दुकानदार कल्याण योजना को विस्तारित किया है। यह बात CM सुक्खू ने कही है। योजना के तहत प्रदेश के सभी शहरी स्थानीय निकायों में मुख्यमंत्री लघु दुकानदार कल्याण योजना शहरी को शुरू करने की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के दुकानदारों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से यह योजना वर्ष 2023 में शुरू की गई थी। वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के अनुरूप अब इस योजना को शहरी क्षेत्रों में विस्तारित किया गया है।

    उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में अपने कारोबार को विस्तार प्रदान करने के लिए छोटे दुकानदारों को वित्तीय सहायता की कमी का सामना करना पड़ता है। बैंक ऋण चुकाने में असमर्थ रहने के कारण कई दुकानदारों के खाते एनपीए में बदल जाते है। छोटे व्यापारियों के समक्ष आने वाली इन चुनौतियों के निवारण के उद्देश्य से राज्य सरकार ने इस योजना का लाभ शहरी क्षेत्र के छोटे व्यापारियों को प्रदान करने का निर्णय लिया है।

    योजना के तहत शहरी क्षेत्रों में छोटे दुकानदारों जिनका वार्षिक कारोबार 10 लाख रुपये से कम है और जिन्होंने बैंकों से व्यवसायिक ऋण लिए हैं और जिनके खाते एनपीए घोषित किए जा चुके हैं, उनको वन टाइम सेटलमेंट के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। योजना के तहत सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से एक लाख रुपये तक की एकमुश्त निपटान सहायता प्रदान की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लाभार्थियों पर मूलधन व ब्याज सहित कुल बकाया राशि एक लाख रुपये तक है, उनका पूरा निपटान योजना के अंतर्गत किया जाएगा। जिन मामलों में बकाया राशि एक लाख रुपये से अधिक है। इस स्थिति में लाभार्थी द्वारा शेष राशि स्वयं जमा करवानी होगी और राज्य सरकार द्वारा एक लाख रुपये की वन टाइम सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक द्वारा लिया गया अधिकतम ऋण 10 लाख रुपये से अधिक नहीं होना चाहिए।
    CM सुक्खू ने कहा कि इस योजना को पारदर्शिता और सरल तरीके से तैयार किया गया है।

    शहरी स्थानीय निकायों, बैंकों, एक नोडल बैंक तथा शहरी विकास विभाग को शामिल करते हुए एक पारदर्शी संस्थागत व्यवस्था तैयार की गई है, ताकि दावों का समयबद्ध निपटान सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि मध्यवर्ती अवधि में ब्याज के बोझ को हटाकर तथा किसी भी प्रकार का प्रोसेसिंग या प्रशासनिक शुल्क न लगाकर राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि योजना का अधिकतम लाभ छोटे दुकानदारों तक पहुंचे।

    उन्होंने कहा कि इस योजना से शहरी क्षेत्रों में काम कर रहे छोटे फल एवं सब्जी विक्रेता, चाय स्टॉल और ढाबा संचालक, नाई, पान विक्रेता, मोची, चाट विक्रेता, गैरेज मालिक, दर्जी, किराना दुकानदार, मोबाइल मरम्मत करने वाले, रेहड़ी-पटरी वाले और अन्य छोटे खुदरा दुकानदार लाभान्वित होंगे।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना 1 अप्रैल 2020 से 31 मार्च 2025 के बीच लिए गए बिना जमानत के (कोलेटरल-फ्री) व्यवसायिक ऋणों पर लागू होगी। जान-बूझकर ऋण न चुकाने, धोखाधड़ी या कदाचार से जुड़े मामलों को योजना में शामिल नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों की पहचान बैंक करेंगे, ताकि केवल पात्र लाभार्थियों को ही योजना का लाभ मिल सके।

    प्रदेश के स्थायी निवासी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इसके अतिरिक्त आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए और परिवार का कोई भी सदस्य नियमित सरकारी सेवा में कार्यरत नहीं होना चाहिए। आवेदन संबंधित शहरी स्थानीय निकाय में जमा किए जाएंगे। सत्यापन के बाद आवेदनों को बैंकों को भेजा जाएगा। बैंक मासिक आधार पर नोडल बैंक के माध्यम से शहरी विकास विभाग को ओटीएस दावे भेजेंगे और आवेदकों से किसी प्रकार का प्रोसेसिंग अथवा प्रशासनिक शुल्क नहीं लिया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना छोटे दुकानदारों को अपने ऋण चुकाने, एनपीए खातों को बंद करने, व्यवसाय को विस्तार प्रदान करने और अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने में मदद करेगी। इससे राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और समावेशी विकास को बल मिलेगा।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous Articleकंडक्टर ने Sub-Inspector को मारा थप्पड़
    Next Article कोटखाई में खाई में गिरी Car, 20 साल के युवक की मौत
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,102
    Don't Miss
    सोलन

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    By ravinderNovember 27, 2026101 Min Read

    सोलन पुलिस (Police) की SIU टीम ने धर्मपुर में एक टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा…

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026

    6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)

    November 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest

    November 27, 2026

    IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत

    November 26, 2026

    11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    November 25, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,610

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,775

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,149
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.