Close Menu
    What's Hot

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद
    • live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
    • सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Saturday, July 18
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»Gagal Airport के विस्तार के लिए ₹ 460 करोड़ किए जारी
    कांगड़ा

    Gagal Airport के विस्तार के लिए ₹ 460 करोड़ किए जारी

    तंगरोटी में बोले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
    ravinderBy ravinderNovember 28, 2025Updated:November 28, 2025155 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    धर्मशाला। राज्य सरकार ने गगल हवाई अड्डे (Gagal Airport) के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इसका कार्य प्रगति पर है। यह बात मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhu) ने तंगरोटी में कही। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तारीकरण से इसके समीपवर्ती क्षेत्रों में जमीन की कीमतों में वृद्धि होगी और क्षेत्र में पर्यटकों की आमद में भी बढ़ोतरी होगी। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी।

    सीएम ने धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तंगरोटी में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत जन शिकायतें सुनी। इस दौरान उन्होंने स्थानीय महिला मंडलों के लिए एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने रमेड़-तंगरोटी संपर्क मार्ग, तंगरोटी संपर्क मार्ग की टारिंग और निकटवर्ती सड़क मार्गों के लिए भी धनराशि जारी करने की घोषणा की।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने कांगड़ा जिले को राज्य की पर्यटन राजधानी घोषित किया है। इसके दृष्टिगत क्षेत्र में अनेक पर्यटन परियोजनाओं को साकार रूप दिया जा रहा है। इससे आगामी समय में स्थानीय लोगों के लिए आमदनी के नए साधन सृजित होंगे।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गाय के दूध के समर्थन मूल्य को 51 रुपये प्रति लीटर और भैंस के दूध के समर्थन मूल्य को 61 रुपये प्रति लीटर निर्धारित किया है। किसानों को प्राथमिकता प्रदान करते हुए, सरकार ने प्राकृतिक पद्धति से उगाई गई फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित कर ऐतिहासिक पहल की है।

    राज्य सरकार प्राकृतिक खेती पद्धति से उत्पादित गेहूं 60 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की 40 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी 90 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद रही है। उन्होंने लोगों से प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को घर-द्वार के निकट रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है, ताकि उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।

    मुख्यमंत्री ने धर्मशाला उप चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी देवेंद्र जग्गी बहुत कम अंतर से हारे थे। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में झूठ की जीत और सत्य की हार हुई। कांग्रेस से भाजपा में गए उम्मीदवार से देवेंद्र जग्गी हारे, लेकिन क्षेत्र के लोग देवेंद्र जग्गी के साथ मजबूती के साथ खड़े हैं।

    सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रों के आधुनिकीकरण पर विशेष बल दे रही है। हिमाचल प्रदेश ने हाल ही में 99.30 प्रतिशत साक्षरता दर के साथ पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि हासिल की है। राज्य अब पढ़ने और लिखने की कुशलता में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में किए गए वर्तमान राज्य सरकार द्वारा किए गए सुधारों के परिणामस्वरूप प्रदेश अब गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में देश में 5वें स्थान पर है, जबकि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिमाचल 21वें स्थान पर था।

    उन्होंने कहा कि पहली बार स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक स्तर पर सुधार कार्य किए हैं। एम्ज की तर्ज पर कांगड़ा जिला में डॉ. राजेंद्र प्रसाद चिकित्सा महाविद्यालय टांडा और शिमला जिला के अटल आयुर्विज्ञान चिकित्सा अस्पताल चमियाना में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की गई है। टांडा चिकित्सा महाविद्यालय में पैट स्कैन मशीन स्थापित करने के लिए 28 करोड़ रुपये जारी गए हैं। इसके अलावा एडवांस्ड सीटी स्कैन और एक्स-रे मशीनें भी लगाई जा रही हैं।

    इस अवसर पर कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री स्वयं पंचायतों का दौरा कर जनता से सुझाव ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला से भाजपा विधायक जनता और जन शिकायतों से अनजान हैं। उन्होंने दूध के समर्थन मूल्य में की गई वृद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे किसान और पशुपालक प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में तंगरोटी में दूध संग्रहण केंद्र का विस्तार किया जाएगा।

    इस मौके पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत और उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर, धर्मशाला की महापौर नीनू शर्मा, एपीएमसी कांगड़ा के अध्यक्ष निशु मोंगरा, उपायुक्त हेमराज बैरवा, पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी और अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

    Featured himachal hindi news himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleAntibiotic दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग पर दिया जोर
    Next Article State Government फिर लेगी कर्ज
    ravinder
    • Website

    Related Posts

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    मंडी

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    By ravinderJuly 18, 202602 Mins Read

    मंडी। जिले में निजी (Private) बस (Bus) से साढ़े 5 किलो 535 ग्राम चरस और…

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    निजी Bus से साढ़े 5 किलो चरस, 568 ग्राम अफीम बरामद

    July 18, 2026

    live-in में रह रहे नाबालिग लड़कों-लड़कियों को किया रेस्क्यू

    July 17, 2026

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version