Close Menu
    What's Hot

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार
    • Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार
    • 11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)
    • बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)
    • शिक्षा-स्वास्थ्य State Government की सर्वोच्च प्राथमिकताएं
    • छह माह में 4 हजार और Teachers होंगे नियुक्त
    • CM ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई करने की घोषणा की
    • परौर रेलवे फाटक के पास 5 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Tuesday, October 13
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»राजनीति»प्राकृतिक आपदा से नुक्सान होता है तो CM भागते हैं दिल्ली
    राजनीति

    प्राकृतिक आपदा से नुक्सान होता है तो CM भागते हैं दिल्ली

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने लगाया आरोप
    adminBy adminSeptember 13, 2025116 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    मंडी। प्रदेश में जब भी प्राकृतिक आपदा से नुक्सान होता है तो सीएम (CM) सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली (Dehli) भाग जाते हैं। यह आरोप नेता प्रतिपक्ष (LOP) जयराम ठाकुर ने लगाया है। वह शनिवार को मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के दौरे (Tour) पर थे।

    जयराम ठाकुर ने कहा है कि आपदा की इस घड़ी में प्रधानमंत्री प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। केंद्र से 7 मंत्री लोगों का दुःख दर्द बांटने पहुंचे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार का एक भी मंत्री फील्ड में नहीं है। मुख्यमंत्री के पास ही जनता का दर्द सुनने का समय नहीं है। चंबा में इतनी बड़ी आपदा आई तो मुख्यमंत्री अपने नेता राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार के लिए बिहार भाग गए। क्या यही करने के लिए जनता ने उन्हें चुना है।

    नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री एक असंवेदनशील इंसान हैं। जनता तकलीफ में है, उससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। इन्हें तो इनके गांधी परिवार के नेता नाराज न हो, उसकी चिंता सताती है। इसलिए ही तो वे इतनी बड़ी आपदा में भी सारे काम छोड़कर बिहार भाग गए, ताकि राहुल गांधी नाराज न हो जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार आपदा से इतना नुक्सान हुआ है कि इसकी भरपाई कोई भी नहीं कर सकता। हम पहले दिन से ही जनता के बीच में हैं। कुछ देने की हालत में नहीं हैं, लेकिन जनता के हर दुखदर्द में साथ खड़े हैं।

    हमारी पार्टी राहत लेकर जनता के बीच जा रही है, लेकिन कांग्रेस पार्टी कोई एक बोरी राशन दिखा दे, जो इन्होंने पीड़ितों को दिया हो। जयराम ठाकुर ने कहा कि हमारे देशभर के नेताओं और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री 5-5 करोड़ की राहत राशि राज्य की सुक्खू सरकार को देने के अलावा दर्जनों ट्रक राहत सामग्री की भेज चुके हैं।

    चंबा में ही हम 50 ट्रक जनता में बांट कर आए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मैं पिछले दिनों सराज में आई आपदा के बाद मिला था तो उन्होंने कहा था कि मैं खुद आकर आपदा प्रभावित इलाकों में जाऊंगा। वो आए और न केवल नुक्सान का जायजा लिया, बल्कि पीड़ित परिवारों से भी कांगड़ा में मिले। जहां उन्होंने प्रत्येक पीड़ित परिवार की मदद करने के साथ ₹ 1500 करोड़ की राहत राशि जारी करने की घोषणा की, लेकिन कांग्रेस के नेता कह रहे कोई मदद नहीं हुई। इनके नेताओं का हाल आप देख ही रहे हैं। ये बताएं कि क्यों आज तक द्रंग, बंजार और आनी में इनके मंत्री नहीं गए। क्या इसलिए कि इन इलाकों में भाजपा के विधायक हैं। ये बहुत भेदभाव पूर्व रवैया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

    राहत राशि देना तो दूर की बात ये जनता के दु:ख-दर्द भी नहीं सुन पा रहे हैं। ऐसे मौके में जनता के बीच खड़े होकर न केवल हौसला बढ़ता है, बल्कि रेस्टोरेशन के काम भी जल्दी होते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता सिर्फ केंद्र सरकार और मुझे गाली देने में लगे हुए हैं। अगर मुझे गाली देने से लोगों के घर बन जाते हैं तो रोज दें। केंद्र को कोसने से प्रदेश का भला होता है तो रोज कोसें पर जनता समझ चुकी है कि कौन उनके दु:ख-दर्द में खड़ा रहा और कौन शिमला से बाहर नहीं निकल पाए।

    जयराम ठाकुर ने द्रंग विधानसभा के औट, पलसेहड़, स्वाखरी, टिक्कर, कथयारी, राहला और कटौला पंचायतों के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भू-स्खलन से कई घरों को नुक्सान पहुंचा है और बागवानों की नकदी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। सरकार का कोई मंत्री इस इलाके में लोगों के बीच नहीं पहुंचा है जो बेहद संवेदनहीनता का मामला है।

    उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया और राहत सामग्री भी उपलब्ध कराई। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि प्रभावित लोगों को शीघ्र व पर्याप्त सहायता प्रदान करें। द्रंग भाजपा नेता ज्योति कपूर, मेहर चंद भारती और भाजपा जिलाध्यक्ष निहाल चंद शर्मा भी उनके साथ थे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleSupreme court ने कंगना की याचिका सुनने से किया इंकार
    Next Article 20 सितंबर तक मनाली तक NH बहाली का लक्ष्य
    admin

    Related Posts

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,100
    Don't Miss
    सोलन

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    By ravinderOctober 13, 202612 Mins Read

    सोलन। बद्दी (Baddi) के धखनुमाजरा गांव में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या का मामला (Case)…

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026

    बिजली ठीक करते समय कांगड़ा के युवक को लगा करंट, मौ*त (Death)

    October 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    Baddi में मां ने मार दी बच्ची, आरोपी गिरफ्तार

    October 13, 2026

    Jeep चोरी मामले में हमीरपुर के दो युवक गिरफ्तार

    October 11, 2026

    11 ग्राम चिट्टे के साथ चार युवक गिरफ्तार (Arrest)

    October 10, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,609

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,774

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,147
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version