कांगड़ा। मंडी-पठानकोट NH पर रविवार सुबह गगल के पास सवारियों से भरी HRTC बस की प्रेशर पाइप फट गई। इससे यात्रियों की जान सांसत में फंस गई। हालांकि ड्राइवर की सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया। बस त्रिफालघाट से पठानकोट जा रही थी कि गगल के पहुंचते ही इसकी प्रेशर पाइप फट गई। ड्राइवर ने बस को नियंत्रित करने के लिए ढांक के ऊपर चढ़ा दिया। इससे बड़ा हादसा टल गई। हादसे के समय बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। गनीमत यह रही कि किसी भीड़-भाड़ की जगह बस की प्रेशर पाइप नहीं फटी और चालक ने समझदारी से काम लिया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। यातायात पुलिस के प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने कहा कि टैक्टर की मदद से बस को सड़क पर लाया गया। वहीं सवारियों ने चालक की तारीफ की है। गौर हो कि HRTC की बसों के बीच रास्ते में खराब होने के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मगर क्या मजाल है कि प्रबंधन इस ओर ध्यान दे।
Breaking News
- टैक्सी से 14.35 ग्राम चिट्टा बरामद, एक युवक Arrest
- IGMC में भर्ती पत्नी के लिए दवाई लेने गए व्यक्ति की मौत
- 11.57 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
- 6.19 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार (Arrest)
- Mala Bhagti ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाया प्रदेश का नाम
- High Court ने गगल एयरपोर्ट के प्रभावितों की याचिका की खारिज
- #Sad : लडभड़ोल में खाई में गिरी कार, 6 युवकों की मौ*त
- Chamba के चरस तस्कर को लुधियाना में 10 साल की सजा
Saturday, November 28

