Close Menu
    What's Hot

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breaking News
    • शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता
    • Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार
    • दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म
    • 13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest
    • शादी के नाम पर ठगे ₹18 लाख नकद, लाखों की Jwellery
    • सास-ससुर ने किया विधवा (Widow) बहू का कन्यादान
    • जल शक्ति विभाग का कर्मचारी 428 ग्राम अफीम के साथ Arrest
    • अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस होंगे सभी मेडिकल College
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Friday, July 17
    Demo
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
      • ऊना
      • कांगड़ा
      • बिलासपुर
      • किन्नौर
      • कुल्‍लू
      • चंबा
      • मंडी
      • लाहुल-स्पीति
      • शिमला
      • सोलन
      • हमीरपुर
      • सिरमौर
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • रोजगार
    • धर्म/राशिफल
    • Contact
    Home»हिमाचल प्रदेश»कांगड़ा»State Cadre में शामिल करने के विरोध में उतरे पटवारी
    कांगड़ा

    State Cadre में शामिल करने के विरोध में उतरे पटवारी

    संघ के पदाधिकारियों ने तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को भेजा ज्ञापन
    adminBy adminJuly 15, 2024246 Views4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email Telegram

    कांगड़ा। स्टेट (State) कैडर (Cadre) में शामिल करने के विरोध में पटवारी उतर आए हैं। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ की कांगड़ा (kangra) इकाई ने प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर सोमवार को तहसीलदार मोहित रतन के माध्यम से एसडीएम (SDM) (ना०) कांगड़ा इंशात जसवाल को ज्ञापन भेजा। महासंघ के तहसील इकाई अध्यक्ष निशांत कोटी ने समस्त कार्यकारिणी के साथ सरकार के उस निर्णय का विरोध जताया है, जिसमें पटवारी एवं कानूनगो वर्ग को स्टेट कैडर में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार पटवारी एवं कानूनगो अपने मोबाइल से आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों को छोड़कर जनता का ऑनलाइन कोई भी कार्य नहीं करेंगे।

    सरकार के स्टेट कैडर के इस निर्णय से किसी भी वर्ग को कोई लाभ नहीं होगा, उल्टा जनता परेशान होगी। चूंकि प्रदेश भर में राजस्व रिकॉर्ड में एकरूपता नहीं है। पैमाना प्रणाली भी अलग-अलग है। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियां अलग-अलग हैं। इससे काफी समय तो पटवारी एवं कानूनगो वर्ग को उस प्रक्रिया को समझने में लगेगा। प्रदेश में कुछ जिलों में बीघा-बिस्वांसी व कुछ जिलों में कनाल-मरले का प्रचलन है। सरकार को ऐसे निर्णय लेने से पहले धरातल पर कमियों को दूर करना चाहिए। पटवारी एवं कानूनगो ने सरकारी कार्यों के लिए उपयोग में लाए जा रहे व्हाट्सएप ग्रुप भी निजी मोबाइल फोन से छोड़ दिए हैं। यह वर्ग पहले ही काम के अतिरिक्त बोझ झेल रहा है। काफी हद तक पटवार एवं कानूनगो भवन खस्ताहाल हो चुके हैं। रिकॉर्ड रखने को अल्मारियां तक नहीं हैं। हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग में पहली जुलाई से लागू किए गए ऑनलाइन फीस मॉड्यूल ने भी पटवारी व कानूनगो को परेशानी में डाल दिया है। राजस्व कार्य ऑनलाइन होने के साथ अब फीस मॉड्यूल भी ऑनलाइन कर दिया गया है, लेकिन किसी भी पटवारघर और कानूनगो दफ्तर में अभी तक इंटरनेट की सुविधा नहीं है। संयुक्त पटवार एवं कानूनगो महासंघ ने सरकार से आग्रह किया था कि जब तक पटवार घरों और कानूनगो दफ्तर में ब्राडबैंड के साथ प्रिंटर सुविधा नहीं दी जाती है, तब तक कैसे ऑनलाइन काम होंगे।
    महासंघ इस विषय पर गंभीर है और इसके चलते प्रदेशाध्यक्ष ने 17 जुलाई को इस विषय व अन्य मांगों को लेकर राज्य स्तरीय बैठक कुल्लू में बुलाई है।

    हिमाचली बोनाफाइड से लेकर अन्य प्रमाणपत्र ऑनलाइन न बन पाने से लोग होंगे परेशान

    हिमाचली बोनाफाइड से लेकर अन्य प्रमाणपत्र ऑनलाइन न बन पाने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हर रोज विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट तैयार करने में आधा दिन बीत जाता है, जो किसी अधिकारी की गिनती में नहीं आता। एक दिन में 50 से लेकर 100 तक प्रमाण पत्र एक पटवारी के पास बनते हैं। साथ ही फ़ोन द्वारा विभिन्न सूचनाओं को तैयार करके भेजना, पीएम किसान सम्मान से जुड़े काम, स्वामित्व योजना, 1100 सीएम संकल्प शिकायत विवरणी के निपटारे, राहत कार्य, फसल गिरदावरी, निर्वाचन कार्य के अलावा बीएलओ व सुपरवाइजर के काम, लोक निर्माण, वन, खनन, उद्योग आदि अनेकों परियोजनाओं के मौका कार्य एवं संयुक्त निरीक्षण शामिल है। साथ ही इंतकाल दर्ज करना, उच्च अधिकारियों तथा माननियों के भ्रमण में हाजिर होना, विभिन्न न्यायालयों में पेशियों व रिकॉर्ड पेश करने बारे हाजिर होना, राजस्व अभिलेख को अपडेट करना, कार्य कृषि गणना, लघु सिंचाई गणना, धारा 163 के तहत मिसल कब्जा नाजायज तैयार करना, जमाबंदी की नकलें सत्यापित करना शामिल हैं।
    साथ ही जो रिकॉर्ड वर्ष 2000 से पहले का कम्प्यूट्रीकृत नहीं हुआ है, उसकी लिखित रूप में नकलें तैयार करना, मौका पर ततीमा तैयार करना, टीआरएस गिरदावरी करना, आरएमएस पोर्टल अपडेट करना, भूमि विक्रय हेतु दूरी प्रमाण पत्र, बीपीएल सर्वेक्षण कार्य, कार्य फोरलेन, एयरपोर्ट काम, आरटीआई से संबंधित सूचना तैयार करना, 2/3 बिस्वा अलॉटमेंट, धारा 118 की रिपोर्ट तैयार करना शामिल है। इसके अतिरिक्त बैंकों के लोन संबंधित रपटें दर्ज करना, भूमि की कुर्की संबंधित रपटें दर्ज करना, प्रतिदिन एनजीडीआरएस, मेघ , मेघ चार्ज क्रिएशन, मंदिर व मेला ड्यूटी, क्राप कटिंग एक्सपेरिमेंट, लैंड एक्युजेशन वर्क, पेंशन फार्म, मंदिर में चढ़ावा गणना, जनगणना कार्य, जल निकाय गणना, भू-हस्तांतरण संबंधित कार्य, वांरट वेदखली, रिकवरी, अटैचमेंट व प्रतिदिन Whatsapp के माध्यम से मांगी जाने वाली विभिन्न प्रकार की सूचनाओं को तैयार करने में ही समय व्यतीत हो जाता है। माह के अंत में प्रोग्रेस निशानदेही व तकसीम की मांगी जाती है।

    कांगड़ा में बंदोबस्त हुए 50 साल का लंबा अरसा बीत चुका है

    जिला कांगड़ा में बंदोबस्त हुए 50 साल का लंबा अरसा बीत चुका है। बंदोबस्त न होने के चलते भी जमीनी विवाद बढ़ते चले जा रहे हैं। और तो और कई जगह तो लट्ठे खस्ताहाल हो चुके हैं। हालांकि नियमों के मुताबिक बंदोबस्त 40 साल के बाद होना जरूरी है।

    ये रहे मौजूद

    ज्ञापन देते समय पटवारी एवं कानूनगो कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में मनोज पठानिया, राजकुमार, रंजय, मनोज, नरेश, अरिषेक, लक्की, हेमराज, अश्विनी, अनुराधा, अलका, आरती, सीमा और मनीषा मौजूद रहे।

    Featured himachal news samachar himachal Top News
    Previous ArticleCM Sukhu ने बिलासपुर के औहर में पर्यटन परिसर की रखी आधारशिला
    Next Article अपरेंटिस और Operator के 50 पदों के लिए होगी भर्ती
    admin

    Related Posts

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    Demo
    Top Posts

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145

    आठ माह के बच्चे को छोड़ प्रेमी संग भागी Woman

    August 23, 20242,099
    Don't Miss
    हमीरपुर

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    By ravinderJuly 16, 202622 Mins Read

    हमीरपुर। शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर पिता (Father) को मार डाला (Murder)…

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026

    13.39 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवक Arrest

    July 14, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Demo

    "समाचार हिमाचल" हिमाचल प्रदेश से संबंधित हिंदी न्यूज़ चैनल है। यह चैनल अपने दर्शकों को उनके राज्य और देश-दुनिया की ख़बरों से अवगत करवाता है। यही नहीं, दर्शकों को राजनीति, मनोरंजन, खेल, धर्म-अध्यात्म, रोजगार, पर्यटन, स्थानीय विशेषताओं और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करता है।
    चैनल में प्रदर्शित की जाने वाली ख़बरें उचित, सत्य, निष्पक्ष और न्यायसंगत होती हैं। किसी की भावनाएं आहत न हों, इस बात का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
    चैनल हर वर्ग के लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए भी काम करता है। समय-समय पर अपने काम की समीक्षा भी की जाती है। दर्शकों के सुझावों को पूरा अधिमान दिया जाता है।

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Our Picks

    शराब के नशे में बेटे (Son) ने पीट-पीटकर मार डाला पिता

    July 16, 2026

    Police ने 42.37 ग्राम चिट्टे सहित युवक किया गिरफ्तार

    July 15, 2026

    दो सगी बहनों से चाचा (Uncle) ने किया दुष्क*र्म

    July 15, 2026
    Most Popular

    Delivery: महिला ने एक साथ तीन बच्चों को दिया जन्म

    March 14, 20256,608

    लड़की ने प्रधान पर लगाया छेड़खानी का आरोप

    January 27, 20242,773

    8 अप्रैल को साल का 1st पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका चिंतित, भारत निश्चिंत

    April 6, 20242,145
    © 2026 Samachar Himachal - All Rights Reserved.
    • होम
    • हिमाचल प्रदेश
    • देश
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • वेब स्टोरी

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Go to mobile version